Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsपति खींचता रहा फोटो और पत्नी गिर गई तीन सौ फिट गहरी...

पति खींचता रहा फोटो और पत्नी गिर गई तीन सौ फिट गहरी खाई में, मौत

नव विवाहित पति पत्नी को क्या पता था कि विवाह के बाद एक जलप्रपात पर घूमने जाना और वहां पर रील और फोटो खींचना, उनको इतना महंगा पड़ जाएगा कि उनका दाम्पत्य जीवन ही समाप्त हो जाएगा और पति फोटो लेता रह जाएगा और पत्नी गहरी खाई में गिर जाएगी। ऐसा ही एक मामला रीवा के गढ़। क्षेत्र के क्योटी जल प्रपात से सामने आया है। 

उत्तर प्रदेश निवासी सौरभ पटेल अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार शाम क्योटी वाटरफॉल पहुंचे थे. यहां पति फोटोशूट कर रहा था, इस दौरान फोटो लेने के चक्कर में पत्नी वाटरफॉल के मुहाने तक पहुंच गई. जब तक पति उसे रोकता बहुत देर हो चुकी थी और अचानक पैर फिसला और महिला 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पति बेसुध हो गया और शोर मचाना शुरू किया तो आसपास मौजूद लोग पहुंचे और तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी।


गढ़ थाना क्षेत्र में स्थिति क्योटी वाटरफॉल से जो यह दर्दनाक हादसा सामने आया है। उसने फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है भी जल स्रोतों पर घूमने गए लोग छोटी सी।लापरवाही के चलते बड़ी घटना का।शिकार हो जाते हैं। इस हादसे में यहां घूमने आई एक महिला ने अपनी जान गवां दी. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी पिकनिक के लिए रीवा के क्योटी वाटरफॉल आए थे. इस दौरान वे अपने जिंदगी के कुछ यादगार लम्हे मोबाइल कैमरे में कैद कर रहे थे। लेकिन उनकी थोड़ी सी लापरवाही ने उनके इन सपनों पर पानी फेर दिया।

नोट- द इंगलेज पोस्ट अपने सभी पाठकों से अपील करता है कि आप बारिश के मौसम में जब भी किसी जल स्रोत के आसपास घूमने जाएं तो बहुत ही सावधान रहें क्योंकि अमूमन ऐसी घटनाएं देखी जाती हैं कि लोग खुशियां मनाने के लिए जल सूतों के आसपास अपने परिवार के साथ जाते हैं और उनकी।छोटी सी लापरवाही मातम में बदल जाती है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular