Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsअयोध्या में शर्मसार करने वाली घटना, नहाते हुए महिलाओं के बनाता था...

अयोध्या में शर्मसार करने वाली घटना, नहाते हुए महिलाओं के बनाता था वीडियो, मोबाइल देख पुलिस भी हैरान

मामला राजा गेस्ट हाउस का है। यह राम मंदिर के गेट नंबर 3 से 50 मीटर की दूरी पर है। शुक्रवार की सुबह साढ़े 6 बजे महिला श्रद्धालु बाथरूम में नहा रही थी, तभी आरोपी की परछाई उसे दिख गई। महिला ने देखा तो युवक वीडियो बना रहा था

अयोध्या उत्तर प्रदेश: रघुराम की नगरी अयोध्या से हैवानियत और वासना का एक संवेदनशील मामला निकलकर आ रहा है जहां पर इस पवित्र भूमि पर भी ऐसी मानसिक बीमारी का एक युवक रंगे हाथों पकड़ा गया है जो एक गेस्टहाउस में नहाती हुई महिलाओं का अश्लील वीडियो बना रहा था। श्रीराम की पवित्र जन्म भूमि पर स्थित एक गेस्ट हाउस में भी एक युवक ऐसा घिनौनी हरकत कर सकता है यह बात हैरान करने वाली है। और जब इस को पकड़ कर इसका मोबाइल जब्त किया गया और उसके रिकार्ड खंगाले गए, ऐसे तमाम अश्लील वीडियो इसके मोबाइल से बरामद हुए।

पूरा मामला राजा गेस्ट हाउस का है। यह राम मंदिर के गेट नंबर 3 से 50 मीटर की दूरी पर है। शुक्रवार की सुबह साढ़े 6 बजे महिला श्रद्धालु बाथरूम में नहा रही थी, तभी आरोपी की परछाई उसे दिख गई। महिला ने देखा तो युवक वीडियो बना रहा था, यह देखकर महिला घबरा गई और चिल्लाते हुए बाथरूम से निकली। आवाज सुनकर गेस्ट हाउस में ठहरे लोग पहुंच गए। उन्होंने आरोपी युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। लोगों ने आरोपी को राम जन्मभूमि थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की जांच की तो महिलाओं के नहाते हुए 10 वीडियो मिले हैं।

महिला श्रद्धालु ने बताया हम 5 लोग वाराणसी से राम मंदिर दर्शन करने के लिए गुरुवार को अयोध्या आए थे। शाम होने के कारण राम मंदिर के पास ही राजा गेस्ट हाउस में 2 कमरे बुक किए और रात रुक गए। वह सुबह 6 बजे बाथरूम में नहाने गई, बाथरूम के ऊपर टीन शेड था। वह नहा रही थी और अचानक उनकी नजर ऊपर पड़ी तो परछाई दिखाई दी। महिला ने देखा की देखा कोई मोबाइल से वीडियो बना रहा था। इसके बाद वह डर गई, चिल्लाई और कपड़े पहनकर तुरंत बाहर की ओर भागी। गेस्ट हाउस में रुके यात्री भी दौड़े। लोगों ने वीडियो बना रहे युवक को पकड़ लिया उसके बाद पुलिस को सूचना दी।

इस घटना के बाद हालांकि पुलिस ने युवक पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच भी की जा रही है। पुलिस ने संबंधित राजा गेस्ट हाउस को भी सील कर दिया है लेकिन सवाल यह खड़ा होता है कि आज लोगों में संस्कार कहाँ चले गए हैं एक पवित्र धार्मिक स्थल पर की लोगों की वासना काम भावनाएँ काबू में क्यों नहीं रह पाती हैं? 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular