Gwalior News of the day, 22 अगस्त की ग्वालियर की खबरें…
नर्सिंग कॉलेज संचालकों को बड़ा झटका लगा है मध्यप्रदेश नर्सिस रजिस्ट्रेशन। काउंसिल ने अभी तक 2025 26 की मान्यता जारी नहीं की है। प्रदेश में करीब तीन सौ साठ नर्सिंग कॉलेज और चालीस हजार छात्रों के प्रवेश पर संकट की तलवार लटक गई है। इंडियन नर्सिंग काउंसिल ने प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 30। सितंबर तय की है और अभी से इस स्थिति में केवल चालीस दिन शेष हैं लेकिन मान्यता जारी न होने के चलते प्रवेश को लेकर असमंजस की स्थिति है। पिछले साल ग्वालियर चंबल संभाग के किसी भी नर्सिंग कॉलेज को मान्यता नहीं मिली थी। एक समय ग्वालियर चंबल अंचल नर्सिंग शिक्षा का एक बड़ा केंद्र माना जाता था। अब यदि इसी तरह मान्यता पर खर्च का मंडराता है तो क्षेत्र मैं संचालित नर्सिंग कॉलेज और यहां प्रवेश के लिए आस लगाए बैठे छात्रों को बड़े संकट का सामना करना पड़ेगा।
ग्वालियर एयर फ़ोर्स स्टेशन के एक जवान की धौलपुर जिले के दमोह झरने मे डूबने से मौत हो गई। जवान के डूबते ही अन्य साथी जवान पुलिस को सूचना दिए बिना मौके से भाग गए। इसके बाद गुरुवार को एयरफोर्स के अधिकारियों द्वारा सर मथुरा थाना पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने जवान के शव को तलाशने का अभियान शुरू किया शाम करीब 6 बजे जवान का शव मिल गया जिसे सर मथुरा अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। अम्रत जवान तेलंगाना कि आदिलाबाद जिले के तारोड़ा का निवासी लक्ष्मी प्रसाद है।
ग्वालियर में नियमों को ताक पर रखकर चल रहे नशामुक्ति केंद्रों पर जिला प्रशासन शिकंजा कसने वाला है। इसकी पूरी कुंडली एसडीएम स्तर पर तैयार की जा रही है। साथ ही कलेक्टर ने अलग-अलग टीम भी गठित कर दी हैं यह टीम हर। केंद्र की बारीकी से जांच करेगी। मापदंड के अनुसार नशा मुक्ति केंद्र संचालित हो रहे हैं। इसका पता किया जाएगा और किसी भी तरह की अनियमितता होने पर इन नशा मुक्ति केंद्रों पर कार्रवाई की जाएगी। नियमों को ताक पर रखकर शहर के कई क्षेत्रों में नशा मुक्ति केंद्र संचालित हैं। लेकिन बैंक अधिकारी पंकज शर्मा की एक नशा। मुक्ति केंद्र में पीट पीटकर हत्या करने के बाद प्रशासन जागा है।

जिले में अपराध को नियंत्रण करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार कॉम्बिंग दस्तकार। हिस्ट्रीशीटरों और वारंटियों की जांच कर रही है पुलिस ने कल रात भी 124 स्थाई और 147 गिरफ्तारी वारंटियों समेत 271 फरार आरोपियों को पकड़ा है। साथ ही तीन सौ बाईस हिस्ट्रीशीटरों के घर घर जाकर भी जांच की गई है। पुलिस की कॉम्बिंग गश्त के दौरान महाराजपुरा भोड़ापुर माधोगंज बिजौली थाना क्षेत्र में अभय शराब के 1 1 और डबरा देहात में दो और करहिया में जुआ का एक प्रकरण भी दर्ज हुआ है। पुरानी छावनी पुलिस ने एक फरार आरोपी को पकड़ा। इस दौरान पुलिस ने बदमाशों जिलाबदर वारंटियों के ठिकानों पर दबिश दी। बैंक एटीएम होटल लॉज धर्मशालाओं और ढाबों की भी चेकिंग की।
आईआईटी की एक जानी मानी कोचिंग फिट जी के ग्वालियर सेंटर ने दो साल की फीस लेने के बाद सेंटर को बीच में ही बंद कर दिया और इसके बाद छात्रों की फीस भी नहीं लौटाई जिससे सैकड़ों छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हुई और अभिभावकों को आर्थिक नुकसान भी हुआ। संस्थान ने अभिभावकों को फीस लौटाने से भी मना कर दिया। दो छात्रों के अभिभावक ज्योति रंजन और विकास अग्रवाल ने उपभोक्ता फोरम में परिवाद। दायर किया। आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद शर्मा और सदस्य रेवती रमन मिश्रा ने आदेश पारित करते हुए फिट जी को 45 दिनों के भीतर फीस वापसी के साथ 50000 रुपये क्षतिपूर्ति मानसिक कष्ट। हेतु देने का निर्देश दिया है।
ग्वालियर एएसपी कृष्णलाल चंदानी का ट्रांसफर इंदौर कर दिया गया है। गुरुवार आदि रात को जारी आईपीएस की ट्रांसफर सूची में ग्वालियर ए एसपी का भी नाम शामिल है। आपको बता? दें कि देर रात प्रदेश स्तर पर कुछ आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर की सूची जारी की गई थी।इसमें कुल नौ आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। ग्वालियर में लंबे समय से पदस्थ कृष्ण लाल चंदानी। को इंदौर में पुलिस उपायुक्त जॉन 1 के पद पर भेजा गया है। कृष्ण लाल चंदा ने ग्वालियर में क्राइम और ट्रैफिक दोनों की ही जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
सकल ब्राह्मण महासमिति 31 अगस्त को प्रतिभा सम्मान एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित कर रही हैं। यह कार्यक्रम समाज की एकजुटता का प्रतीक होगा। सम्मेलन का भूमि पूजन तीस अगस्त को शाम चार बजे चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन के बाहर होगा। कार्यक्रम चैम्बर भवन में 31 अगस्त को तीन बजे प्रारंभ होगा। 25 से अधिक रिश्ते तय होने की संभावना है। पूर्व गृहमंत्री डॉ॰ नरोत्तम मिश्रा इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे। सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा महिला अध्यक्ष मीना भारद्वाज सम्मेलन के मुख्य संयोजक सतीश शर्मा ने यह जानकारी साझा की।
