Wednesday, April 15, 2026
32.1 C
Delhi
Wednesday, April 15, 2026
HomeBig Newsदुल्हन प्रेमी संग फरार, दूल्हा स्टेज पर करता रहा इंतजार, वरमाला डाले...

दुल्हन प्रेमी संग फरार, दूल्हा स्टेज पर करता रहा इंतजार, वरमाला डाले दूल्हा रिपोर्ट कराने पहुंचा थाने

आशीष रजक की शादी गंजबासौदा में 18 फरवरी को हुई थी। 19 फरवरी को भोपाल में दोनों की शादी का ग्रांड रिसेप्शन होना था। रिसेप्शन की सभी तैयारियां पूरी हो गईं थीं। शादी के अगले दिन जैसे ही रिसेप्शन के लिए दुल्हन वहां पहुंची तो वो दुल्हे की गाड़ी से उतरते ही दूसरी गाड़ी में बैठ गई और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

भोपाल मध्य प्रदेश: यह पूरी की पूरी घटना फिल्मी नजर आ रही है लेकिन यह आज के कलियुग की हकीकत है और यह हकीकत घटी है।मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में, जहां एक दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई और दूल्हा। मायूस हताश होकर खाने में शिकायत करने पहुंचा। शादी के रिसेप्शन की तैयारी चल रही थी और इस बीच दुल्हन 10 लाख कैश और अपनी ज्वैलरी लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। दुल्हे कि शिकायत पर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। ये पूरा मामला भोपाल के टीटी नगर का बताया जा रहा है। इस तरह से फरार होने के बाद दुल्हन को लेकर लोग तरह-तरह की बातें करते हुए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं दुल्हे ने पुलिस में जाकर मामला दर्ज करवा दिया है।

शादी के अगले दिन जब रिसेप्शन होने वाला था तब इस प्लान को इंप्लीमेंट किया गया और नाटकीय तरीके से शादी करने बाद भी दुल्हन रिसेप्शन से पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। रोशनी सोलंकी का उसके पड़ोस में रहने वाले किसी युवक से प्रेम संबंध था। घर वालों ने रोशनी की मर्जी के खिलाफ उसकी शादी किसी और लड़के से कर दी थी। यही वजह है कि रोशनी ने भी मौका देखकर अपने प्रेमी के साथ भागने में ही भलाई समझी। दूल्हे की रिपोर्ट पर अज्ञाद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि हमने जांच शुरू कर दी है दुल्हन और उसके प्रेमी दोनों के फोन बंद आ रहे हैं। इस मामले में कहीं भी अपहरण जैसा कोई मामला नहीं है बल्कि प्रेम संबंधों के चलते भागने की बात सामने आ रही है। 

टीटी नगर थाने के SHO सुधीर अर्जरिया ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि 19 फरवरी को हमारे पास देर रात सूचना आई थी कि एक रिसेप्शन की तैयारी चल रही थी, जिसमें दूल्हा और दुल्हन पहुंचे थे लेकिन दुल्हन उतरते ही दूसरी गाड़ी में बैठकर भाग गई। वहां मौजूद लोगों को पहले लगा कि अपहरण का मामला है लेकिन बाद में पता चला कि लड़की अपने प्रेमी के साथ भाग गई। दरअसल लड़की और उसका प्रेमी पहले से ही ये प्लान कर चुके थे कि कैसे वहां से भागना है।

पुलिस ने मीडिया को जानकारी देते हुए  बताया कि आशीष रजक की शादी गंजबासौदा में 18 फरवरी को हुई थी। 19 फरवरी को भोपाल में दोनों की शादी का ग्रांड रिसेप्शन होना था। रिसेप्शन की सभी तैयारियां पूरी हो गईं थीं। शादी के अगले दिन जैसे ही रिसेप्शन के लिए दुल्हन वहां पहुंची तो वो दुल्हे की गाड़ी से उतरते ही दूसरी गाड़ी में बैठ गई और अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। दुल्हन के प्रेमी ने शादी के बाद विदायी वाले दिन भी दुल्हन को भगाने की कोशिश में दुल्हे की कार पंचर करवाई थी लेकिन तब वो सफल नहीं हो पाए थे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular