Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeCrimeतुम मुझे अच्छी लगती हो कह किया गंदा काम, अब मिली आजीवन...

तुम मुझे अच्छी लगती हो कह किया गंदा काम, अब मिली आजीवन कारावास की सजा 

इंदौर मध्य प्रदेश: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले दुष्कर्मी को जिला न्यायालय ने तीन अलग-अलग धाराओं में आजीवन कारावास की सजा सुनाई।  हालांकि न्यायालय में मामला पहुंचने के बाद प्रकरण में पीड़िता अपने बयान से पलट गई थी बावजूद इसके न्यायालय ने विज्ञानी साक्ष्य के आधार पर यह सजा सुनाई है।

मामला इंदौर के विजय नगर पुलिस थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत की थी कि फरवरी 2021 के एक दिन पुराना परिचित आरोपित रामदास उर्फ अंकित उसे रास्ते में मिला और घुमाने के नाम पर उसे देवास ले गया। बाद में जब उसके माता-पिता घर पर नहीं थे,  दुष्कर्मी ने पीड़िता से कहा था कि वह उसे अच्छी लगती है और वह उसके साथ शादी करना चाहता है। उसने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ संबंध बनाए। लेकिन जब बाद में वह शादी से मुकर गया और लड़की गर्भवती हो गई तो लड़की के माता। पिता के संज्ञान में मामला आने पर थाने में मामला दर्ज कराया गया।

जिला लोक अभियोजन अधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि विशेष न्यायालय ने प्रकरण में निर्णय सुनाते हुए दुष्कर्मी रामदास उर्फ अंकित निवासी इंदौर को तीन अलग-अलग धाराओं में पृथक-पृथक तिहरा आजीवन कारावास और 3500 रुपये अर्थदंड से दंडित किया। अभियोजन की ओर से प्रकरण में पैरवी विशेष लोक अभियोजक संजय मीणा ने की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular