Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeCrimeठगों को बैंक खाते बेचने वाली गैंग पकड़ी, इन्हीं खातों से होती...

ठगों को बैंक खाते बेचने वाली गैंग पकड़ी, इन्हीं खातों से होती थी साइबर ठगी

ग्वालियर मध्य प्रदेश: लोगों के बैंक खातों को किराए पर लेकर अवैध लेनदेन के लिए खातों को बेचने वाली गैंग का खुलासा हुआ है पुलिस ने गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी किराए पर खाते देकर उसमें आई रकम के लेनदेन पर कमीशन भी लेते थे। दरअसल ग्वालियर क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के आनंद नगर इलाके में स्थित होटल भदावर में कुछ लोग खाता किराए पर देने का काम करते हैं और इन खातों में अवैध लेनदेन भी होता है सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम तत्काल भदावर होटल पहुंची और तीन आरोपियों को मौके से हिरासत में लिया गया।

पकड़े गए आरोपियों में एक आरोपी नूराबाद निवासी अंकुश राजपूत दूसरा चंबल कॉलोनी जौरा निवासी बिट्टू उर्फ आदित्य यादव और तीसरा चिनौर थाना क्षेत्र का रहने वाला हर्षित यादव है तीनों पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वह खाता किराए पर लेकर शब्द प्रताप आश्रम निवासी कुणाल यादव को देते थे बदले में खाते से हुई लेनदेन से डेढ़ परसेंट की राशि उन्हें मिलती थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कृष्णा लालचंदानी ने बताया कि आरोपियों को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के मोबाइल से कुछ डिजिटल साक्ष्य भी मिले हैं जिनकी जांच पुलिस कर रही है।

कृष्ण लालचंदानी,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घटना के बारे में क्या कह रहे हैं सुनिए

आपको बता दें कि जितने भी ऑनलाइन ठगी के मामले होते हैं उसमें ठगों के पास जो सबसे जरूरी हथियार होता है वह होता है। बैंक खाते और यह बैंक खाते उनके खुद के न होकर ऐसे दूसरे मासूम लोगों के होते हैं जिनको पता तक नहीं होता कि उनके खातों का इस तरीके से अवैध लेनदेन में उपयोग हो रहा है। और कई बार पुलिस जब ऑनलाइन ठगी हो जाने के बाद इन बैंक खातों में दिए गए पते के आधार पर संबंधित व्यक्ति तक पहुंचती है। तब हकीकत पता चलती है कि जिन लोगों के नाम से खाते खुले हैं।उनका तो इसमें कोई रोल ही नहीं है। आजकल इस तरह की गैंग सक्रिय हैं जो गरीब लोगों के फर्जी बैंक खाते खुलवाकर। उन्हें साइबर ठगों को बेच देती हैं।इसलिए आम नागरिकों को जागरूक रहना चाहिए और अपने निजी दस्तावेज किसी भी व्यक्ति को नहीं देना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular