Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeBig Newsट्रक ट्रोला भिड़ंत, 6 कारें तबाह, फिर हुआ विस्फोट

ट्रक ट्रोला भिड़ंत, 6 कारें तबाह, फिर हुआ विस्फोट

इंदौर मध्य प्रदेश; मुंबई-आगरा हाइवे मार्ग के गणपति घाट पर दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं स्वतंत्रता दिवस। के दिन ही यहां एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हो गया। गणपति घाट उतर रहे ट्राले के ब्रेक फेल होने से ट्राला अनियंत्रित होकर आगे चल रही 6 कारों को टक्कर मारते हुए कंटेनर से जा भिड़ा। हादसे के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। तत्काल ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाल कर टोल एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए मानपुर अस्पताल भेजा गया।

हादसे की जानकारी लगते ही काकड़दा और धामनोद पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। जानकारी मिलते ही धामनोद, महेश्वर और मानपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ भी पहुंची। जिसने ट्रक और कंटेनर में लगी आग बुझाई। काकड़दा चौकी प्रभारी मिथुन चौहान ने जानकारी दी कि ट्रक के ब्रेक फेल होने से वह 5 कारों को टक्कर मारते हुए कंटेनर से टकरा गया। घटना के बाद काफी घंटों तक यातायात प्रभावित रहा और जाम लग गया। जिसे पुलिस ने खुलवाया और फिर से यातायात शुरू करवाया।

Play
देखिये कितना भयावह रहा एक्सीडेंट का मंजर?

हादसा दोपहर करीब 1 बजे धामनोद के गणपति घाट पर फोरलेन हाईवे पर हुआ। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए, जिन्हें मानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ट्रक इंदौर की ओर से आ रहा था। तभी वह बेक़ाबू हो गया। ट्रक की चपेट में 6 कारें आ गईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular