Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsछात्रों के लिए बड़ी खबर, गूगल इंटर्नशिप का मौका, जाने क्या है एलिजिबिलिटी...

छात्रों के लिए बड़ी खबर, गूगल इंटर्नशिप का मौका, जाने क्या है एलिजिबिलिटी और एप्लीकेशन प्रोसेस  

नई दिल्लीः यदि आप किसी भी कॉलेज से ग्रैजुएशन कर रहे हैं और आपकी इच्छा है कि आप भी किसी बड़ी कंपनी से एक ऐसी इंटर्नशिप करें जो आपको आने वाले समय में रोज़गार के तमाम अवसर खोल दे तो यह खबर आपके लिए बहुत बहुत जरूरी है। यह हम आपको गूगल द्वारा आयोजित की जाने वाली इंटर्नशिप के बारे में  पूरी जानकारी देने वाले हैं। Google कॉलेज छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर दे रहा है, जो उन्हें प्रैक्टिकल नॉलेज और टेक्निकल स्किल हासिल करने में मदद करेगा। यह google internships प्रोग्राम न केवल छात्रों को उनके करियर के लिए तैयार करता है, बल्कि शिक्षा और वास्तविक कार्य अनुभव के बीच का अंतर भी खत्म करता है। सबसे बड़ी खास बात यह है कि यह इंटर्नशिप प्रोग्राम सभी आम और खास छात्रों के लिए खुला है। आप चाहे निजी कॉलेज से या सरकारी कॉलेज से ग्रैजुएशन कर रहे हो आपका बैकग्राउंड कुछ भी हो इंटर्नशिप का लाभ उठा सकते हैं।

यह इंटर्नशिप प्रोग्राम तीन मुख्य भागों पर केंद्रित है। इसमें निम्नलिखित विवरण को शामिल किया गया है। यह 3 भाग क्या है? क्या है इनकी विशेषता? आइए सबसे पहले इसके बारे में समझ लेते हैं। पहला है सॉफ्टवेयर प्रोजेक्ट- इसमें छात्रों को एक डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। दूसरा है स्किल बेस्ड ट्रेनिंग – इसमें छात्रों को नई प्रोग्रामिंग लैंग्वेजों और टूल्स के बारे में सिखाया जाएगा। और इस इन्टरन्शिप का तीसरा भाग है बिजनेस डेवलपमेंट – छात्रों को टेक्निकल लेक्चररों और नेटवर्किंग के जरिए अपने प्रोफेशनल्स स्किल को निखारने का मौका मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करने वाली एक श्रेष्ठ स्तर की ट्रेनिंग इस इंटर्नशिप में छात्रों को दी जाएगी। 

उम्मीदवार जो भी गूगल सॉफ्टवेयर ट्रेनिंग के लिए इंटर्नशिप करने के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें  वर्तमान में ग्रेजुएट प्रोग्राम में पंजीकृत होना चाहिए। इसके साथ ही कंप्यूटर साइंस या तकनीकी विषयों में प्रमुखता होनी चाहिए। साथ ही कम से कम एक जनरल परपज प्रोग्रामिंग लैंग्वेज का अनुभव आवश्यक है। इसके अलावा अंग्रेजी भाषा में तकनीकी बातचीत करने की क्षमता होनी चाहिए। यह इंटर्नशिप 10-12 सप्ताह तक चलेगी, जो मई 2025 के अंत से अगस्त 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। 

छात्र टेक्निकल एक्सपर्ट Google इंजीनियरों के मार्गदर्शन में प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे। टेक्निकल लेक्चररों और टीम मीटिंग्स में भाग लेंगे। प्रोफेशनल्स नेटवर्किंग और कम्युनिटी बिल्ड अप के अवसर प्राप्त होंगे। जो छात्र इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें जल्द से जल्द आवेदन करना चाहिए. यह प्रोग्राम न केवल छात्रों को टेक्निकल स्किल सिखाने का मौका देता है, बल्कि उन्हें Google जैसी कंपनी में काम करने का वास्तविक अनुभव भी प्रदान करता है. अगर आप भी इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो सीधे इस लिंक  https://www.google.com/about/careers के जरिए अप्लाई कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular