Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsचलती ट्रेन से गिरी पत्नी, ट्रेन से कूदा पति, पत्नी को गोद...

चलती ट्रेन से गिरी पत्नी, ट्रेन से कूदा पति, पत्नी को गोद में उठाकर लगाई अस्पताल को दौड़

उल्टी होने पर वह (विकास) पानी लेने अपनी सीट पर आ गया, वह वापस गेट पर पहुंचा तो शिवानी नहीं थी। पास खड़े एक यात्री ने बताया कि महिला का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गई। यह सुनते ही विकास ने ट्रेन की चेन खींची और नीचे कूद गया। 

शिवपुरी मध्य प्रदेश: जिले के रातौर रोड रेलवे ट्रैक के पास बीती रात एक हैरान करने वाली घटना घटी। घटना ऐसी कि पहले त सुनने वालों को विश्वास ही नहीं हुआ। ट्रेन में सफर कर रही एक नवविवाहिता को सफर के दौरान उल्टी का मन हुआ, और वह उल्टी करने के लिए ट्रेन के गेट पर पहुंच गई, वह उल्टी करते समय नीचे गिर गई। पता चलते ही पति ने चेन खींचकर ट्रेन रोकी और करीब एक किमी पीछे गया, वहां पत्नी घायल हालत में पड़ी थी। पति ने पत्नी को गोद में उठाकर दौड़ लगाई और फिर जैसे-तैसे जिला अस्पताल पहुंचा। लेकिन, डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

विकास ने बताया कि वह इंदौर में रहकर वकालत करता है। वह अपनी पत्नी शिवानी के साथ मंगलवार रात ट्रेन से इंदौर जा रहे थे। रात करीब 9 बजे शिवपुरी रेलवे स्टेशन से ट्रेन कुछ दूर निकल चुकी थी। इस दौरान शिवानी को उल्टी आने लगी तो वह कोच के गेट के पास खड़ी हो गई। उल्टी होने पर वह (विकास) पानी लेने अपनी सीट पर आ गया, वह वापस गेट पर पहुंचा तो शिवानी नहीं थी। पास खड़े एक यात्री ने बताया कि महिला का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गई। यह सुनते ही विकास ने ट्रेन की चेन खींची और नीचे कूद गया। 

ग्वालियर के रहने वाले एडवोकेट विकास जोशी की शादी 16 अप्रैल 2025 को शिवानी शर्मा से हुई थी। शिवानी उरई (जालौन) की रहने वाली थी, वह एलएलबी की छात्रा थी। पति के साथ वह परीक्षा देने के लिए उरई गई थी। परीक्षा के बाद मंगलवार को दोनों ग्वालियर लौटे और बुधवार शाम ट्रेन से इंदौर के लिए रवाना हुए थे। 

विकास ने बताया कि घटना की सूचना के बाद भी जीआरपी ने उसकी कोई मदद नहीं की। वह खुद ही अंधेरे में पत्नी को देखता रहा। उसके मिलने के बाद, उसने पत्नी को गोद में उठाकर आधी दूरी तय की। बाद में जीआरपी वाले आए और नियम-कानून की बात कर पूरे मामले में कागजों पर साइन करने के लिए कहा, जबकि उस समय पत्नी को इलाज की जरूरत थी। इसके बाद बड़ी मुश्किल से एक कार वाला मिला, जिसमें हमें अस्पताल पहुंचा। 

आपको बता दें कि एक महापूर्व ही शादी हुई थी और अब इस घटना के बाद लड़की और लड़के दोनों ही के परिवार जन गम में डूबे हुए हैं। लड़के को अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि उसके सामने यह घटना हो गई। लेकिन यह घटना हमें यह सबक भी देती है। ब्रिटेन यात्रा के समय थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए चलती ट्रेन में गेट पर खड़े नहीं होना चाहिए। यदि यह महिला गेट की जगह ट्रेन में टॉयलेट का प्रयोग करती तो इसकी जान बच सकती थी। 

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular