ग्वालियर मध्य प्रदेश: ग्वालियर एक ऐतिहासिक शहर है और इसमें ऐसी तमाम ऐतिहासिक इमारतें हैं जो फिल्म की शूटिंग के अनुकूल यही कारण रहा है कि यहां किसी न किसी फिल्म की शूटिंग होती रहती है। काफी समय बाद ग्वालियर शहर में एक बार फिर से शूटिंग शुरू होने वाली है। जनादेश फिल्म के निर्माता प्रकाश झा अपनी पूरी क्रू के साथ ग्वालियर के तमाम लोकेशन पर शूट करते नजर आएंगे। प्रकाश झा पहले भी कई बड़े-बड़े फिल्मों को डायरेक्ट कर चुकें हैं। अपहरण, राजनीति, मृत्युदंड और आश्रम वेब सीरीज में अपने डायरेक्शन के जादू से प्रकाश झा ने फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया है। फिल्म की शूटिंग 16 अगस्त से शुरू की जाएगी जो 3 सितंबर तक चलेगीl
इस फिल्म शूटिंग के लिए तमाम कलाकार मुबंई से ग्वालियर आएंगे। फिल्म में जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं और वह भी ग्वालियर में कई लोकेशन पर इस फिल्म के लिए अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी। इसके साथ ही इस फिल्म में करीब 200 स्थानीय कलाकार अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाते नजर आएंगे। इन सभी कलाकारों का ऑडिशन पहले ही लिया जा चुका है। इस फिल्म का करीब 60 % हिस्सा ग्वालियर में शूट किया जाएगा, वहीं बाकी का 40% झांसी में कवर किया जाएगा।
आपको बता दें कि इससे पहले भी कई फिल्मों की शूटिंग ग्वालियर। में हो चुकी है लेकिन लगातार कई दिनों तक शूटिंग होना और फिल्म का बहुत बड़ा भाग केवल ग्वालियर में फिल्माना यह कम ही देखने को मिलता है। कंगना रनाउत अभिनीत फिल्म रिवाल्वर रानी की भी काफी शूटिंग ग्वालियर में हुई थी। संभवतः उसके बाद यह ऐसी पहली फिल्म है जिसमें फिल्म का काफी बड़ा भाग केवल ग्वालियर में शूट किया जाएगा। फिल्म की शूटिंग ग्वालियर में होने से यहां के लोकल कलाकारों को एक मंच मिलता है। उन्हें काम करने का मौका मिलता है अपना हुनर दिखाने का। मौका मिलता है जिससे आगे उनके भविष्य में और अवसर मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री जिस तरीके से मध्य प्रदेश को पसंद करती है ये बात किसी से छिपी नहीं है। कई बार फिल्मी पर्दो पर मध्य प्रदेश के प्राचीन से प्राचीन एतिहासिक लोकेशन को दर्शाया गया है। बात हो चाहे आश्रम वेब सीरीज की या फिर पंचायत की, एमपी के लोकेशन बॉलीवुड से लेकर साउथ के डायरेक्टर को खूब पसंद आते हैं। 16 अगस्त से यहां प्रकाश झा निर्मित फिल्म ‘जनादेश’ की शूटिंग शुरू होने जा रही है तो ग्वालियर की जनता तैयार हो जाइये। एक बार फिर ग्वालियर की लोकेशंस पर फिल्मी कलाकारों को देखने के लिए और एक फिल्म हैं ग्वालियर के स्थानों को देखने के लिए…
