Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsगोविंदा की पत्नी सुनीता ने अभिनेता गोविंदा की तबीयत को लेकर क्या...

गोविंदा की पत्नी सुनीता ने अभिनेता गोविंदा की तबीयत को लेकर क्या कहा, आईए जाने ।

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की सेहत में अब सुधार है। पत्नी सुनीता आहूजा ने कहा कि अभिनेता को जल्द ही आईसीयू से बाहर शिफ्ट कर दिया जाएगा।बता दें, मंगलवार को गोविंदा के पैर में गोली लग गई थी। वे अपनी बंदूक साफ कर रहे थे, तभी गलती से फायर हो गया था। अभिनेता को तत्काल मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

गोविंदा के स्वास्थ्य के लिए उज्जैन के महाकाल में मंदिर में महामृत्युंजय का जाप

इस बीच, मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में गोविंदा के शीघ्र स्वस्थ्य लाभ के लिए पंडे, पुजारियों ने महामृत्युंजय का जाप किया। इधर, मंगलनाथ मंदिर में भी उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए पूजा अर्चना की गई।

गोविंदा महाकाल व मंगलनाथ के भक्त हैं, वे सालों से यहां दर्शन पूजन करने आ रहे हैं। पुजारियों ने बताया कि गोविंदा की बेटी ने शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए महाकाल मंदिर में महामृत्युंजय जाप कराया है।

सुबह मंदिर परिसर में 51 ब्राह्मणों द्वारा महामृत्युंजय का जाप किया गया। इधर मंगलनाथ मंदिर में उनके स्वस्थ्य व दीर्घायु जीवन के लिए पूजा अर्चना की गई।

गोविंदा की बेटी से की पूछताछ कर पुलिस ने बयान दर्ज किया है

इस बीच, मुंबई पुलिस ने भी गोलीकांड की जांच शुरू कर दी है। खबर है कि पुलिस ने अभिनेता की बेटी का बयान दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular