Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeBig Newsगिद्धों को पसंद आया 'अपना मध्यप्रदेश' सीएम डॉ॰ मोहन यादव ने क्यों...

गिद्धों को पसंद आया ‘अपना मध्यप्रदेश’ सीएम डॉ॰ मोहन यादव ने क्यों किया यह ट्वीट!

भोपाल मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ॰ मोहन यादव अपनी एक अलग ही कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं और उनके द्वारा किए गए कार्य जनसंवाद सोशल मीडिया पर भी छाये रहते हैं। सोशल मीडिया प्रेजेंस के मामले में सीएम डॉ।मोहन यादव स्वयं भी किसी बड़ी सेलिब्रिटी से पीछे नहीं हैं। मुख्यमंत्री बनते हैं उनके भी ट्विटर और अन्य सोशल अकाउंट पर फॉलोअर्स  की संख्या लगातार बढ़ रही है।  अपने लाखों फॉलोअर्स वाले एक्स हैंडिल पर अभी हाल ही में डॉ मोहन यादव ने एक ट्वीट किया है डिस्ट्रीट का टाइटल है, गिद्धों को पसंद आया अपना मध्य प्रदेश। तो आईये जानते हैं कि क्यों किया है?? मुख्यमंत्री ने यह ट्वीट क्या है इसके पीछे की असल वजह। पहले इस ट्वीट को पूरा पढ़ें।

गिद्धों को पसंद आया ‘अपना मध्यप्रदेश’…

अत्यंत हर्ष का विषय है कि मध्यप्रदेश विलुप्त होती प्रजातियों के लिए उम्मीदों का नया बसेरा बन रहा है। मध्यप्रदेश सरकार के प्रयासों से प्रदेश में गिद्धों की संख्या में उत्साहजनक वृद्धि देखने को मिली है। प्रदेश में गिद्धों की संख्या 11,233 होना एक सुखद संकेत है।

बाघ, चीता और तेंदुआ स्टेट मध्यप्रदेश ‘जीव चराचर जंतु समाना’ की भावना को चरितार्थ करता है। हम जैव-विविधता संरक्षण हेतु प्रतिबद्ध हैं और अपने प्रयासों से प्रदेश को विभिन्न प्राणियों की अठखेलियों का सुरक्षित आंगन बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे। मघ्यप्रदेश को इस उपलब्धि पर पुनः बधाई।

यह ट्वीट है वन्य जीवों से संबंधित क्योंकि मध्यप्रदेश में लगातार वन्य जीवों। कि सुरक्षा के जो प्रयास किए जा रहे हैं उसका ही प्रभाव देखने को मिल रहा है और उसी तारतम्य में अब गिद्ध की संख्या में भी मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य बन रहा है। आपको बता दें कि गिद्ध एक लुप्तप्राय प्रजाती है। कई क्षेत्रों में गिद्ध दिखना अब बंद हो चुके हैं और गिद्धों के संरक्षण के लिए सरकार तमाम प्रयास कर रही है और इसी बीच अभी हाल में किए गए सर्वे में 11233 गिद्ध मध्य प्रदेश में पाया जाना बताया गया है। यह एक सुखद खबर है जिसको देखते हुए ही मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में गिद्ध संरक्षण के लिए चल रहे प्रयासों की सराहना करते हुए यह ट्वीट किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular