Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeEntertainmentगालव म्यूजिकल ग्रुप ग्वालियर द्वारा मांडरे की माता मंदिर पर भजन संध्या...

गालव म्यूजिकल ग्रुप ग्वालियर द्वारा मांडरे की माता मंदिर पर भजन संध्या का आयोजन

नवरात्रि में माता को समर्पित भजन संध्या में गालव सिंगर डाक्टर पूनम भदोरिया ने लग्न तुमसे लगा बैठे से भजन की शुरुआत की पश्चात डाक्टर सीमा खत्री ने भक्तों को दर्शन दे गई रे एक छोटी सी कन्या , रीना गांधी ने भोर भई दिन चढ़ गया

ग्वालियर मध्य प्रदेश: आज दिनांक 26-9-2025 को माडरे की माता कपू में गालव म्यूजिकल ग्रुप ग्वालियर द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। एडमिन राजेन्द्र परिहार ने बताया नवरात्रि में माता को समर्पित भजन संध्या में गालव सिंगर डाक्टर पूनम भदोरिया ने लग्न तुमसे लगा बैठे से भजन की शुरुआत की पश्चात डाक्टर सीमा खत्री ने भक्तों को दर्शन दे गई रे एक छोटी सी कन्या , रीना गांधी ने भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे  सभी भक्त जनों का मनोरंजन किया।

यह भी पढ़ें पुलिस रिकॉर्ड से गुमशुदा महिलाएं ही गुमशुदा, पुलिस के आंकड़ों के खेल व अधिवक्ता के संघर्ष की गजब कहानी

 राजेन्द्र परिहार ने अंगना पधारो महारानी संजीव गिरी ने तुझे कब से पुकारे तेरा लाल , दिलीप कटारिया ने तूने मुझे बुलाया शेरावालिए, राधा मांझी ने प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी,अलीशा ने मैं तो आरती उतारूं रे संतोषी माता की,,प्रेम राजावत ने मैं बालक तू माता शेरावालिए, दिव्या ने ये चमक ये दमक ,सुधा ने कभी फुर्सत हो तो जगदम्बे, तरूण अरोरा ने ले के पूजा की थाली  माता को भजनो से नवरात्रि में सभी भक्त जनों को भजन संध्या मे सुमधुर संगीत कार्यक्रम से आनंदित कर दिया।

यह भी पढ़ें यह कैसा न्याय? सौ रुपये के रिश्वत केस में 39 साल बाद बरी, परिवार ने सहे अन्याय का दोषी कौन?

गालव म्यूजिकल ग्रुप के एडमिन राजेन्द्र परिहार ने भजन संध्या में आमंत्रित सभी गालव सिंगर्स का आभार व्यक्त किया एवं उपस्थित सभी भक्तों को हलवा चना खीर पेड़े केले को प्रसाद वितरित किया गया।

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular