Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeBig Newsक्या नए ICC चेयरमैन बन सकते हैं जय शाह ?

क्या नए ICC चेयरमैन बन सकते हैं जय शाह ?

आईसीसी के मौजूदा चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने बात करते हुए बताया है कि वो अपनाकार्यकाल खत्म होने के बाद चेयरमैन पद छोड़ने जा रहे हैं. ऐसे में नया चेयरमैन बनने की रेस दिलचस्प हो गई है, जिसमें बीसीसीआई (BCCI) के मौजूदा सचिव जय शाह (Jay Shah) का नाम भी सामने आ रहा है. जय शाह चेयरमैन की भूमिका में आना चाहते हैं या नहीं, यह 27 अगस्त तक पता चल हो जाएगा क्योंकि इसी तारीख तक उम्मीदवार ICC चेयरमैन पद के लिए आवेदन कर सकते हैं.

बता दें कि एक व्यक्ति 3 बार आईसीसी चेयरमैन बन सकता है और एक कार्यकाल 2 साल का होता है. न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले को जल्द ही चेयरमैन पद पर रहते 4 साल पूरे हो जाएंगे और उनका मौजूदा कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म हो रहा है. यानी 1 दिसंबर से नया चेयरमैन आईसीसी की कमान संभालेगा और इस पद के आवेदन के लिए आखिरी तारीख 27 अगस्त रखी गई है.

क्या जय शाह कर सकते हैं आवेदन?

पहले भी ऐसी अटकलें रही हैं कि जय शाह उन सबसे बड़े दावेदारों में से एक हैं जो ICC चेयरमैन पद पर ग्रेग बार्कले का स्थान ले सकते हैं. याद दिला दें कि शाह ने 2019 में BCCI सचिव का कार्यभार संभाला था और 2025 में उन्हें इस पद पर 6 साल पूरे हो जाएंगे. बता दें कि शाह इस समय आईसीसी में फाइनेंशियल एंड कमर्शियल अफेयर्स के हेड हैं. अच्छी बात यह है कि शाह के सभी 16 वोटिंग मेंबर्स के साथ काफी अच्छे संबंध हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular