Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsएसबीआई के धोखेबाज मैनेजर और कर्मचारी कानून के चंगुल में, इनकी 70...

एसबीआई के धोखेबाज मैनेजर और कर्मचारी कानून के चंगुल में, इनकी 70 लाख की संपत्ति जब्त

ठगी की रकम से ख़रीद लिया ग्यारह तोला सोना और दस लाख की कार, ठग कर्मचारी के निजी मकान के क्रय विक्रय पर भी रोक

ठगी की रकम से ख़रीद लिया ग्यारह तोला सोना और दस लाख की कार, ठगी की रकम से ख़रीद लिया ग्यारह तोला सोना और दस लाख की कार, ठग कर्मचारी के निजी मकान के क्रय विक्रय पर भी रोकठगी की रकम से ख़रीद लिया ग्यारह तोला सोना और दस लाख की कार, भोपाल मध्य प्रदेश: आजकल ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। इनमें से ऐसे कई मामले हैं जिनमें बैंक। की लापरवाही नजर आती है। और ऐसे में कुछ मामलों का खुलासा हुआ है जिसमें बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की संलिप्तता पाई गई है यदि बात शासकीय। योजनाओं के लाभ ही करें। किसान क्रेडिट कार्ड की करें तो यहां पर। हितग्राहियों के अशिक्षित और कम जानकार होने का। लाभ इस तरह के बैंक कर्मचारी उठाते हैं और ऐसा ही एक मामला अब भोपाल। से निकलकर आया है जहां बैंक अधिकारी कर्मचारियों ने इस तरह का गडबडा किया था।हालांकि गवरझाला पकड में आ गया और अब इसकी कीमत यह बैंक अधिकारी और कर्मचारियों को चुकानी पड़ रही है।

अकोदिया थाना पुलिस ने एसबीआई बैंक शाखा मोहम्मद खेड़ा में बैंक शाखा मैनेजर और कर्मचारी द्वारा लाखों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में दोनों आरोपी की 70 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। जब्त एवं फ्रीज संपत्ति का निराकरण न्यायालय के निर्णय अनुसार किया जाएगा। आरोपियों ने क्षेत्र के किसानों से केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) के रुपये लेकर बैंक खातों में जमा नहीं किए और फर्जी एनओसी जारी कर दी थी। 

पीड़ित किसानों की शिकायत पर पुलिस ने एसबीआई बैंक शाखा मोहम्मद खेड़ा के बैंक मैनेजर आशीष आर्य व कर्मचारी राहुल बैरागी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। एसपी यशपाल सिंह राजपूत निर्देश पर प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी बैंक मैनेजर आशीष आर्य के विभिन्न बैंक खातों में जमा 27 लाख रुपयों को फ्रीज कराया गया। आरोपी राहुल बैरागी द्वारा ठगी के रुपयों से खरीदी गई कार की कीमत 10 लाख रुपये, मोटरसाइकिल कीमत 70 हजार रुपए,बैंक में जमा 11 तोला सोना कीमती सात लाख 70 हजार रुपए को फ्रीज कराया गया। अभियुक्त राहुल बैरागी के मकान कीमत 25 लाख रुपए के क्रय-विक्रय पर रोक लगाई जाकर प्रकरण में अटैच की कार्रवाई की जा रही है। दोनों आरोपित ने कई किसानों को शिकार बनाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular