Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBusinessएमपी में एमबीबीएस की 450 सीटें बढ़ीं, कुल सीटें बढ़ कर हो...

एमपी में एमबीबीएस की 450 सीटें बढ़ीं, कुल सीटें बढ़ कर हो गई इतनी!

मध्य प्रदेश में नीट यूजी स्टेट कोटा काउंसलिंग का पहला राउंड गुरुवार शाम 6 बजे चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (डीएमई) की ओर से एडमिशन को फाइनल रूप देने के साथ खत्म हो गया। कुल 4,775 एमबीबीएस राज्य कोटे की सीटों में से 3710 सीटें पहले राउंड में आवंटित की गईं ...

भोपाल मध्य प्रदेश:  जो छात्र एमबीबीएस में प्रवेश लेने के लिए इस साल प्रयासरत हैं और मध्यप्रदेश। के निवासी हैं। उनके लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है क्योंकि जो छात्र बॉर्डर लाइन पर है उनके प्रवेश की उम्मीदें भी अब बढ़ गई है क्योंकि मध्य प्रदेश में अब दूसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू होने से पहले ही 450 सीटें बढ़ गई हैं। जो छात्र पहले राउंड में किसी कॉलेज में एमबीबीएस सीट रिजर्व नहीं कर पाए थे और दूसरे राउंड में भी कम सीटों के चलते उन्हें सीट मिलने की उम्मीद कम थी उनके लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। क्योंकि चार सौ पचास सीटें बढ़ने का मतलब ऐसे चार सौ पचास छात्रों के लिए एमबीबीएस की सट मिलना तय हो जाना।

मध्य प्रदेश में नीट यूजी स्टेट कोटा काउंसलिंग का पहला राउंड गुरुवार शाम 6 बजे चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (डीएमई) की ओर से एडमिशन को फाइनल रूप देने के साथ खत्म हो गया। कुल 4,775 एमबीबीएस राज्य कोटे की सीटों में से 3710 सीटें पहले राउंड में आवंटित की गईं । इसमें 1970 सरकारी संस्थानों में और 1,740 प्राइवेट संस्थानों में हैं। सरकारी मेडिकल कॉलेजों में लगभग 90 फीसदी सीटें भरी गईं, जबकि प्राइवेट संस्थानों में यह संख्या कम रही।

सरकारी संस्थानों में 2163 एमबीबीएस सीटों में से 1970 पहले राउंड में आवंटित की गईं, जिससे लगभग 193 सीटें खाली रह गईं। निजी संस्थानों में 2200 एमबीबीएस सीटें थीं, जिनमें से 1740 सीटें भरी गईं। लगभग 460 सीटें खाली रह गईं। फर्स्ट राउंड काउंसलिंग के बाद कुल 653 एमबीबीएस सीटें खाली रहीं। ये वैकेंसी नई जोड़ी गई सीटों के साथ दूसरे राउंड में उपलब्ध होंगी। डीएमई अधिसूचना के अनुसार दूसरे राउंड के अपग्रेडेशन के लिए उम्मीदवार 30 अगस्त रात 11 बजे तक अपने डीएमई पोर्टल पर अपग्रेडेशन विलिंगनेस लिंक का क्लिक कर सकते हैं।

नेशनल मेडिकल कमीशन ने श्योपुर और सिंगरौली के नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों को 100। 100 सीट की मंजूरी दी है। इनमें से 85 / 85 सीटें राज्य कोटे से दूसरे राउंड की काउंसलिंग में जोड़ी जाएंगी। इसके अलावा दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश में इंदौर स्थित इंडेक्स मेडिकल कॉलेज की दो सौ पचास एमबीबीएस की सीटें भी फिर से काउंसिलिंग में शामिल हो गई हैं क्योंकि अनियमितताओं के चलते एनएमसी ने इस साल की प्रवेश प्रक्रिया के लिए शून्य कर दी थी। इस तरह कुल चार सौ पचास सीटें बढ़ी हैं जिसका लाभ सीधे तौर पर मध्यप्रदेश के छात्रों को मिलेगा। 

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular