Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeCrimeएएसपी की बहू ने शादी के कुछ दिनों बाद ही मायके पहुँच...

एएसपी की बहू ने शादी के कुछ दिनों बाद ही मायके पहुँच की आत्महत्या

इंदौर मध्य प्रदेश: शहर के एमआईजी थाना क्षेत्र में त्योहार पर मायके आई युवती ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की शादी अभी बारह जुलाई को ही शहर के एस पी तरुणेन्द्र सिंह बघेल के पुत्र वरुण सिंह के साथ हुई थी। मायके आकर अचानक से युवती के इस तरह आत्महत्या करने के कारण का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है क्योंकि परिवार के किसी भी सदस्य से उसने कोई चर्चा नहीं की। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने श्रेया का मोबाइल जब्त किया है जिसकी जांच के बाद कुछ खुलासा हो सकता है।

एमआइजी थाना टीआई मनीष लोधा ने बताया कि 28 वर्षीय श्रेया सिंह की शादी 12 जुलाई को वरुण सिंह से शादी हुई थी।श्रेया का मायका खजराना रोड़ पर क्लासिक पूर्णिमा इस्टेट में है, जहां वह आई थी। श्रेया ने मायके में ही फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली। घरवालों को सुबह 7 बजे घटना की जानकारी लगी। बेटी को फांसी फंदे पर लटकता देख मां अलका ने परिवार जनों को सूचना। दी। सहकारिता विभाग में पदस्थ सौरभ प्रताप सिंह ने पुलिस को मामले की सूचना दी। और शव को फंदे से नीचे उतारा। एसीपी नरेंद्र रावत के मुताबिक स्वजन अभी कथन देने की स्थिति में नहीं है। श्रेया के फोन की जांच करवाई जाएगी तभी आत्महत्या के कारण का पता चल सकता है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular