Thursday, April 16, 2026
24.1 C
Delhi
Thursday, April 16, 2026
HomeBig Newsअमेटी यूनिवर्सिटी ग्वालियर बनी गुंडा दर्दी का गढ़, एक बार फिर में...

अमेटी यूनिवर्सिटी ग्वालियर बनी गुंडा दर्दी का गढ़, एक बार फिर में छात्रों में मारपीट

ग्वालियर मध्य प्रदेश: अच्छी शिक्षा और अच्छी सुविधाओं के तमाम दावे करने वाली अमेटी यूनिवर्सिटी ग्वालियर एक बार फिर अव्यवस्थाओं और गैरकानूनी गतिविधियों को लेकर चर्चा में हैं। यूनिवर्सिटी के बाथरूम फर्स्ट ईयर के छात्र को बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। छात्र को बेरहमी से पीटा गया और धमकाते हुए आरोपी वहां से चले गए। पूरी घटना में अमेटी यूनिवर्सिटी में सुरक्षा में चूक और लापरवाही साफ नजर आती है क्योंकि जिस जगह मारपीट की घटना हुई वहाँ सीसीटीवी तक नहीं लगे हैं। ऐसी ही तमाम मारपीट की घटना यूनिवर्सिटी कैंपस में होती रहती हैं और यूनिवर्सिटी प्रबंधन इन्हें दबाने का प्रयास करता है। मारपीट की यह घटना 1 सितंबर की दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित छात्र ने पहले यूनिवर्सिटी प्रबंधन से शिकायत की.. जब यूनिवर्सिटी प्रबन्धन ने समस्या नहीं सुनी तब दो सितंबर को छात्र ने महाराजपुरा थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दो नामजद समेत चार छात्रों के खिलाफ मारपीट व धमकाने का केस दर्ज किया है।

बीबीए फर्स्ट ईयर स्टूडेंट पीड़ित छात्र का नाम अनीश सिंह भदौरिया है। वह महाराजपुरा के हरदौल नगर का रहने वाला है। उसने इसी साल एमिटी यूनिवर्सिटी में बीबीए फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया है। सोमवार को वह डी-ब्लॉक की सीढ़ियों पर बैठा था। उसी दौरान यूनिवर्सिटी के छात्र पवन गुर्जर, अजीत और दो अन्य उसके पास आए। पवन ने अनीश से कहा कि उससे जरूरी बात करनी है। जब अनीश ने पूछा तो पवन ने कहा कि यह पर्सनल मैटर है, नीचे चलकर बात करते हैं।

इसके बाद सभी उसे ग्राउंड फ्लोर के बाथरूम में ले गए। यहां चारों ने अनीश से कहा कि यूनिवर्सिटी में नया आया है और बहुत हीरोपंती व दादागिरी दिखाता है। इस पर अनीश ने जवाब दिया कि वह यहां केवल पढ़ाई करने आया है। अनीश का जवाब सुनकर चारों भड़क गए और गालियां देने लगे। जब उसने गालियां देने से मना किया तो आरोपियों ने उसकी लात-घूंसों से पिटाई कर दी। उसके चेहरे, आंख, सिर और पेट पर मुक्के मारे गए। इसके बाद आरोपी धमकी देकर वहां से भाग निकले।

आरोपी छात्रों को पता था कि यूनिवर्सिटी कैंपस में कहां सीसीटीवी लगे हैं कहां नहीं लगे हैं कैसे घटना के बाद बचा जा सकता है।यह देखते हुए उन्होंने इसी तरह ऐसी जगह बुलाया जहां से सीटीवी नहीं थे। पूरी घटना वर्चस्व की लड़ाई को लेकर है या इसके पीछे किसी लड़की की कहानी है।इसको लेकर भी यूनिवर्सिटी कैंपस में चर्चाएं हैं लेकिन अभी तक इस मारपीट की असल वजह का खुलासा नहीं हुआ है। अमेठी यूनिवर्सिटी कैंपस में इस तरह की मारपीट की घटनाएं आम हो चुकी हैं। एक बार फिर हुई इस घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि यूनिवर्सिटी में पढ़ाई होती है या लड़ाई….

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular