Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsहर एक शिक्षक सम्माननीय होता है को चरितार्थ करता सबसे बड़ा शिक्षक...

हर एक शिक्षक सम्माननीय होता है को चरितार्थ करता सबसे बड़ा शिक्षक सम्मान समारोह

कांग्रेस विधायक सतीश करवार हर साल शिक्षकों के सम्मान के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। इस कार्यक्रम में है सैकड़ों शिक्षकों का सम्मान किया जाता है। इस साल भी इस कार्यक्रम के लिए 2500 शिक्षकों ने पंजीयन कराया है

ग्वालियर मध्य प्रदेश: जन उत्थान्यास हर साल की तरह इस साल भी शिक्षक दिवस पर एक इतिहास रचने जा रहा है। न्यास के तत्वावधान में 7 सितंबर को शाम 4 बजे शिक्षकों के सम्मान का एक भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा। यह सम्मान जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित किया जाएगा। इसमें एक या दो नहीं बल्कि 2500 शिक्षकों को सम्मान के लिए पंजीकृत किया गया है।और संभवतः यह पूरे देश का सबसे बड़ा शिक्षक सम्मान समारोह है। इस कार्यक्रम के माध्यम से हर एक शिक्षक सम्माननीय होता है कि भावना को चरितार्थ कर रहे हैं कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार। 

पूरे देश में 5 सितंबर देश के दूसरे राष्ट्रपति सर्वपल्ली। राधाकृष्णन का जन्मदिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस अवसर पर पूरे देश में शिक्षक सम्मान समारोह भी आयोजित किए जाते हैं। लेकिन तमाम आयोजन में 2, 4 , 5 शिक्षकों का सम्मान होता है और सामने बैठे तमाम शिक्षक यह सोचते हुए नजर आते हैं कि वे भी शिक्षक हैं। वे सम्मान के पात्र क्यों नहीं और तमाम शिक्षक हमेशा इस इंतजार में रहते हैं कि काश कोई मंच होता जो उनको भी सम्मानित करता। इसी भावना को देखते हुए ग्वालियर में ग्वालियर पूर्व के कांग्रेस विधायक सतीश करवार हर साल शिक्षकों के सम्मान के लिए एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। इस कार्यक्रम में है सैकड़ों शिक्षकों का सम्मान किया जाता है। इस साल भी इस कार्यक्रम के लिए 2500 शिक्षकों ने पंजीयन कराया है और स्मृति चिन्ह क साथ प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। 

इस सम्मान समारोह में हर प्रकार की शिक्षक को मौका दिया है।शासकीय स्कूल और कॉलेज की शिक्षक भी इसमें शामिल हैं तो वहीं दूसरी ओर निजी कोचिंग संस्थान चलाने वाले शिक्षकों को भी इसमें पंजीयन किया गया है। इस शिक्षक सम्मान का उद्देश्य हर एक उच्च शिक्षक को सम्मानित करना है जो कहीं ना कहीं बच्चों को शिक्षित करके मजबूत राष्ट्र की स्थापना में अपना योगदान दे रहा है। यह सम्मान समारोह ऐसे हर एक शिक्षक को सम्मान दे रहा है जो कहीं न कहीं अपना छोटा सा।योगदान देकर देश का भविष्य निर्माण करने में अपना।योगदान दे रहे हैं। 

कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए जन उत्थान्यास ने एक पत्रकार वार्ता आयोजित की। इस पत्रकार वार्ता में मीडिया को बताया गया कि शिक्षक दिवस सप्ताह के तहत शिक्षक शिक्षिका सम्मान समारोह भव्य रूप में आयोजित होगा। कार्यक्रम समापन के बाद सभी के लिए रखा गया है। पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम संयोजक संजय कठल,  चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष विनोद जैन कोषाध्यक्ष अवध सिंह ठाकरे, संस्था के सचिव अवधेश कौरव और सुरेश प्रजापति भी मौजूद रहे। 

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular