ग्वालियर मध्य प्रदेश: भारी बरसात ने जहां एक और जनता को राहत दी है। तो वहीं जनता और 7 साथ प्रशासन और शासन की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं हुआ यूं। है कि ग्वालियर शहर में भारी बारिश के चलते जगह जगह सड़क धंस चुकी है। जलभराव हुआ है और सड़क के गड्ढों में पानी भरा हुआ है। और यही गड्ढे अब शासन और प्रशासन के लिए मुसीबत बने हुए हैं। इन गड्ढों पर अब राजनीति भी होने लगी है और इस राजनीति के चलते ही मध्यप्रदेश में सत्ताधारी पार्टी भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने लगे हैं और भाजपा राज में फैले भ्रष्टाचार का विरोध एक अनोखे तरीके से ग्वालियर में किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी द्वारा भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए सड़क के इन गड्ढों में भाजपा के झंडे का प्रयोग किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा के झंडे इन गड्ढों में लगाकर भ्रष्टाचार के विरोध में एक अनोखा प्रदर्शन कर रहे हैं।
6 जुलाई 2025 आम आदमी पार्टी ग्वालियर के जिला सचिव त्रिलोचन सिंह ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि आम आदमी पार्टी ग्वालियर के नए प्रभारी शिवदत शर्मा प्रदेश सह सचिव एवं भगवती धाकड़ प्रदेश सहसचिव का ग्वालियर दौरा हुआ जिसमें उन्होंने आज ग्वालियर जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक ली तथा उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा कर संगठन विस्तार करने के अनुभव साझा किए। बैठक के उपरांत प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित गुप्ता एडवोकेट के नेतृत्व में सभी साथी एकत्रित होकर ग्वालियर शहर की सबसे महंगी कालोनी बसंत विहार की सड़को की दुर्दशा देखने गए तत्परंत आम आदमी पार्टी के जहां सड़क पर गड्ढा होगा वहां भाजपा का झंडा होगा अभियान के तहत सड़क के गड्ढों में जहां जल भराव से लोग परेशान थे उसमें भाजपा का झंडा लगाया गया।
वहां आमजन को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित गुप्ता एडवोकेट से कहा कि ग्वालियर जिले में सड़कों की हालत खस्ताहाल है जगह जगह जल भराव हो रहा, गड्ढों में सड़क है इस दुर्दशा की जिम्मेदार भाजपा है ये केंदीय मंत्री सी सिंधिया का क्षेत्र है जो विकास यहां पर होना चाहिए था वह विकास नहीं हुआ है किसी भ्रष्टाचारी ठेकेदार पर अभी तक कोई FIR नहीं हुई है आखिर क्यों भाजपा एवं कांग्रेस सड़को के विषय पर मौन है जब तक गड्ढा मुक्त सड़के नहीं हो जाती है तब तक हमारा अभियान जहां सड़क पर गड्ढा होगा, वहां भाजपा का झंडा होगा जारी रहेगा।
उक्त अभियान की शुरुआत करने का उद्देश्य सड़को की हालत को ठीक कर करवाना है।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रभारी शिवदत शर्मा, भगवती धाकड़ प्रदेश सहसचिव, अमिताभ पाण्डे जिलाध्यक्ष,प्रदेश सहसचिव शैलेंद्र भदौरिया,राहुल गौर, विष्णु दत्त शर्मा,शीला आर्य, आशीष राय, हीरा लाल पटेल, सुमित पाल, भूपेंद्र किरार, सतीश राय,भगवान सिंह, ओपी उपमन्यु,वीर सिंह सिसोदिया,रंजन बाजोरिया, इकराम खान,पंकज शर्मा,पंकज आर्य,अर्जुन शर्मा,आदि उपस्थित थे।
