Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsलड़की ने किया प्रेम विवाह, पिता ने खुद को मारी गोली,...

लड़की ने किया प्रेम विवाह, पिता ने खुद को मारी गोली, मौत

ऋषिराज ने बेटी के गुम होने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने ऋषिराज की बेटी को इंदौर से दस्तियाब करके परिजन को सौंप दिया था। बताया गया है कि ऋषिराज की बेटी हर्षिता बालिग थी और उसने अपने प्रेमी आनंद प्रजापति से प्रेम विवाह कर लिया था।

ग्वालियर मध्य प्रदेश:- बेटी के प्रेम विवाह करने से नाराज ग्वालियर में एक पिता ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इसके बाद गुस्साए मृतक के परिजन ने प्रेमी के पिता को घर से खींचकर बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।उल्लेखनीय है कि झांसी रोड थाना अंतर्गत नाका चंद्रवदनी स्थित सरकारी टाल के समीप और भैरो बाबा के मंदिर के सामने रहने वाले ऋषिराज जायसवाल की बालिग बेटी अपने पड़ोसी आनंद प्रजापति के साथ घर से चली गई थी।

ये मामला तकरीबन 15 दिन पुराना है। ऋषिराज ने बेटी के गुम होने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने ऋषिराज की बेटी को इंदौर से दस्तियाब करके परिजन को सौंप दिया था। बताया गया है कि ऋषिराज की बेटी हर्षिता बालिग थी और उसने अपने प्रेमी आनंद प्रजापति से प्रेम विवाह कर लिया था। आनंद ने अपनी पति की सुपुर्दगी के लिए कोर्ट में रिट पिटिशन फाइल की थी। पिटिशन पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने पुलिस को हर्षिता को उसके पति को सौंपने के आदेश दिया था। इसके बाद हर्षिता अपने पति आनंद के घर रहने चली गई थी। तभी से ऋषिराज तनाव में था।

गुरुवार सुबह पड़ोसी रिश्तेदारों ने देखा कि घर में ऋषिराज का शव लहूलुहान हालत में पड़ा है। इसके बाद उन्होंने पुलिस और उसकी पत्नी आदि को सूचना दी। घटना के दौरान ऋषिराज की पत्नी और बेटा ससुराल में थे। ऋषिराज की खुदकुशी की खबर मिलते ही ससुराल पक्ष के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और पड़ोस में रहने वाले प्रेमी आनंद के पिता गुलाब प्रजापति को घर से नीचे उतार कर बेरहमी से पिटा गया। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं ऋषिराज की खुदकुशी करने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलवा लिया गया। मौके पर पुलिस को ऋषिराज की लाइसेंसी बंदूक मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम करके विवेचना शुरू कर दी है।

Play
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular