Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsमुख्यमंत्री 31 अगस्त को ग्वालियर व मुरैना में, देंगे विकास कार्यों की...

मुख्यमंत्री 31 अगस्त को ग्वालियर व मुरैना में, देंगे विकास कार्यों की सौगात

डॉ. यादव 31 अगस्त को ग्वालियर विमानतल से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रात: लगभग 10.30 बजे रवाना होकर मुरैना जिले के औद्योगिक क्षेत्र ग्राम पिपरसेवा स्थित हैलीपेड पहुँचेंगे और यहाँ औद्योगिक इकाई का भूमिपूजन करेंगे।

ग्वालियर, मध्य प्रदेश: प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 31 अगस्त को ग्वालियर व मुरैना जिले के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री इस दिन प्रात:काल लगभग 10.20 बजे वायुमार्ग द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल महाराजपुरा पहुँचेंगे। मुरैना प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न विकास कार्यों की सौगातें देंगे। इसके बाद ग्वालियर पहुँचकर अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही ठाठीपुर चौराहे के समीप गणेश पण्डाल में पहुँचकर भगवान श्रीगणेश की आरती करेंगे। 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव 31 अगस्त को ग्वालियर विमानतल से हैलीकॉप्टर द्वारा प्रात: लगभग 10.30 बजे रवाना होकर मुरैना जिले के औद्योगिक क्षेत्र ग्राम पिपरसेवा स्थित हैलीपेड पहुँचेंगे और यहाँ औद्योगिक इकाई का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग द्वारा शनिश्चरा मंदिर पहुँचकर प्रदेश की खुशहाली के लिये पूर्जा-अर्चना करेंगे। इसी क्रम में पिपरसेवा हैलीपेड से हैलीकॉप्टर द्वारा पोरसा पहुँचेंगे और सड़क मार्ग द्वारा रवाना होकर ग्राम ओरेठी में स्थित आसमानी माता मंदिर जायेंगे। इसी कड़ी में ग्राम रजौदा में सांदीपनि स्कूल भवन का लोकार्पण कर जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस कार्यक्रम के पश्चात पोरसा से हैलीकॉप्टर द्वारा अम्बाह पहुँचेंगे और वहाँ पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुरैना जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद हैलीकॉप्टर द्वारा अपरान्ह 4.30 बजे वापस राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल महाराजपुरा पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री यहाँ से सड़क मार्ग द्वारा रवाना होकर जीवाजी विश्वविद्यालय स्थित अटल सभागार में पहुँचकर अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस कार्यक्रम के बाद ठाठीपुर चौराहा दशहरा मैदान स्थित गणेश पण्डाल में पहुँचेंगे और भगवान श्रीगणेश जी की आरती में शामिल होंगे। 

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular