Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeBig Newsमुकेश खन्ना ने शक्तिमान की वापसी का एलान कर क्यों किया फैंस...

मुकेश खन्ना ने शक्तिमान की वापसी का एलान कर क्यों किया फैंस को नाराज,देखें।

मुकेश खन्ना का सुपरहीरो शो शक्तिमान 90 के दशक का सबसे पॉपुलर टीवी शो था। दूरदर्शन पर टेलीकास्ट होने वाले इस शो बड़े से लेकर बच्चे तक दीवाने थे। पूरे परिवार के साथ फैंस इसको देखा करते थे। हाल ही में मुकेश खन्ना ने शक्तिमान के कमबैक का एलान किया था, जिससे फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई थी। अब इसे लेकर एक बड़ा ट्विस्ट सामने आया है।शक्तिमान के नए अवतार का पहला एपिसोड 11 नवंबर को मुकेश खन्ना के यूट्यूब चैनल, भीष्म इंटरनेशनल पर रिलीज हुआ है। इसके बाद यह बात साफ हो गई कि शो दूरदर्शन या फिर किसी दूसरे टीवी प्लेटफॉर्म पर दिखाई नहीं देगा।

शक्तिमान के नाम पर कैसे बने फैन्स बेवकूफ

शक्तिमान के नाम पर फैन्स बेवकूफ बने ओर इसी के साथ ही शक्तिमान की छवि फैंस के मन में तमराज किलविश व डॉक्टर जैकॉल से लड़ने की थी। उनको शक्तिमान हवा में घूमता व उड़ता हुआ पसंद आता था। उसका एक्शन फैंस को रोमांचित करता था। शक्तिमान का बच्चों को सीख देना शो का एक हिस्सा था ना कि पूरा शो।अब मुकेश खन्ना जिस शक्तिमान को लेकर आए हैं वह अब केवल बच्चों को ज्ञान देता नजर आएगा। वह उनको देश के वीर क्रांतिकारियों के बारे में बताएगा। बच्चों से पहेलियां पूछते नजर आएंगा।

अब शक्तिमान का एक्शन फ्रेंड्स को नहीं दिखेगा –

इसका मतलब यह है कि पुराने शक्तिमान शो की तरह इस बार कोई विलेन और सुपरहीरो में एक्शन नहीं होगा। ना ही गंगाधर और तमराज किलविश का कोई जिक्र होगा। पुराने शो के अंत में मुकेश खन्ना बच्चों को प्रेरणादायक बातें करते थे और अब उन्हीं बातों को नई शैली में बच्चों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।शक्तिमान के वापसी के इस नए रूप ने फैंस को जरूर निराश किया है, क्योंकि उन्हें उम्मीद थी कि शो टीवी पर लौटेगा और एक्शन से भरपूर होगा। अब यह शो केवल यूट्यूब पर स्ट्रीम होगा, जो पुराने दर्शकों के लिए एक बड़ा झटका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular