Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeBig Newsमहाकुंभ में महा भगदड़, 17 मौत कई घायल, क्यों हुई भगदड़? क्या है...

महाकुंभ में महा भगदड़, 17 मौत कई घायल, क्यों हुई भगदड़? क्या है अब सीएम योगी का एक्शन?

प्रयागराज उत्तर प्रदेश: अपनी व्यवस्थाओं को लेकर पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चाओं में रहने वाले महाकुंभ आयोजन को अचानक किसी की नजर लग गई और यहाँ व्यवस्थाएं धराशायी हो गई। और ऐसी भगदड़ मची। की पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। ऐसी जानकारी भी आ रही है कि इससे भगदड़ में 17 लोगों की मौत हो चुकी है और? तमाम लोग घायल हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं। और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ अखाड़ों।के प्रमुख से भी बातचीत कर रहे हैं। 

महाकुंभ में भीड़ का दबाव इतना बढ़ा कि भगदड़ मच गई। इसमें 17 लोगों की मौत हो गई, हालांकि मरने वालों की संख्या कहीं अधिक बताई जा रही है। बड़ी संख्या में लोग घायल हैं। महाकुंभ के अस्पताल में घायलों को लेकर आने वाली एंबुलेंस का तांता लगा हुआ है। राहत और बचाव कार्य में पूरा प्रशासन जुटा हुआ है। दर्दनाक हादसा रात करीब दो बजे संगम तट के पास हुआ। 

संगम तट से पहले बने द्वार के पास हुई भगदड़ के बाद स्थिति अनियंत्रित हो गई। कई श्रद्धालुओं की मौत और घायल होने से अफरातफरी मच गई। पुलिस, प्रशासन, आपदा प्रबंधन की टीम ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। करीब तीन घंटे की बाद स्थिति को काफी नियंत्रित कर लिया गया लेकिन पूरी तरह से नियंत्रित करने में अफसर जुटे रहे। उधर, अखाड़ों ने अमृत स्नान करने से इन्कार किया और कहा कि वह मेला प्रशासन के साथ पूरा सहयोग करेंगे। जिनके अपने खो गए हैं, वे इसके लिए पूरी तरह से महाकुंभ मेला प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।उनका कहना है कि संगम के पास अचानक भीड़ को रोक दिया गया। कहीं पर ना जा पाने की स्थिति में लोग बैरिकेडिंग पार करने लगे और इस दौरान भगदड़ मच गई।

मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। भोर तक सभी अधिकारी स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रित करने के लिए प्रयासरत रहे। एयर एंबुलेंस के जरिए भी घायलों को अस्पताल पहुंचाने की तैयारी पूरी कर ली गई। घटना के बाद महाकुंभ में क्राउड डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया है। शहर के बाहर ही श्रद्धालुओं के जत्थों को रोका गया। 10 से ज्यादा जिलाधिकारियों को क्राउड मैनेजमेंट जिम्मेदारी दी गई है। भीड़ को काबू में करने के लिए प्रयागराज के बॉर्डर के इलाकों में अधिकारियों को सक्रिय किया गया है। 

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा, “जो घटना हुई उससे हम बहुत दुखी हैं। हमारे साथ हजारों श्रद्धालु थे… जनहित में हमने फैसला किया कि अखाड़े आज स्नान में भाग नहीं लेंगे… मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे आज के बजाय वसंत पंचमी पर स्नान के लिए आएं… यह घटना इसलिए हुई क्योंकि श्रद्धालु संगम घाट पहुंचना चाहते थे, इसके बजाय उन्हें जहां भी पवित्र गंगा दिखे, वहीं डुबकी लगा लेनी चाहिए… ” अमृत स्नान न करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखाड़ों से बात की। इससे अखाड़ों ने अमृत स्नान टाल दिया। सुबह पांच बजे श्री महानिर्वाणी और अटल अखाड़ा को अमृत स्नान करना था। इसके बाद निरंजनी और आनंद अखाड़ा स्नान करते। फिर जूना, अग्नि, आवाहन और किन्नर अखाड़ा के स्नान का समय था। इनके बाद वैष्णव संप्रदाय के दिगंबर अनी, निर्मोही अनी और निर्वाणी अनी स्नान  करते। अंत में निर्मल अखाड़ा को अमृत स्नान करना था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular