Wednesday, April 15, 2026
27.1 C
Delhi
Wednesday, April 15, 2026
HomeBig Newsमहाकाल मंदिर के पास बड़ा हादसा, बारिश से दीवार गिरी, दो की...

महाकाल मंदिर के पास बड़ा हादसा, बारिश से दीवार गिरी, दो की मौत दस घायल

उज्जैन मध्य प्रदेश: महाकाल मंदिर के नजदीक ही एक दीवार गिरने से दो।लोगों की मौत की बड़ी खबर आ रही है। महाकाल मंदिर के सामने बड़ा गणेश मंदिर के पास आज देर शाम एक पुरानी दीवार ढह गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 10 लोग जख्मी हो गए। दुर्घटना तेज बरसात के बीच हुई, जिससे रेस्क्यू में भी परेशानी हुई। अधिकांश घायल महाकाल मंदिर के सामने दुकान लगाकर पूजन सामग्री बेचने वाले हैं आपको बता दें कि मंदिर के आसपास तमाम पुराना निर्माण है वो जब अदालत में हैं।

महाकाल मंदिर के गेट नंबर चार के सामने बड़ा गणेश मंदिर के पास महाराजवाड़ा स्कूल की पुरानी दीवार गिरने से हादसे हुआ। हादसे की सूचना मिलने पर प्रशासन, पुलिस, मंदिर प्रबंध समिति के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुँच गया और रेस्क्यू शुरू किया. तेज बरसात के बीच घायलों को निकालकर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया. दो घायल गंभीर थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। श्री महाकाल मंदिर विस्तार योजना के तहत पुराने महाराजवाड़ा स्कूल को यहां से स्थानांतरित कर दिया गया है. यहां अब श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए फैसिलिटी सेंटर बनाया जा रहा है, जो दीवार गिरी वह बड़ा गणेश मंदिर के समीप एक गली में है. यहां पूजन सामग्री बेचने वाले दुकान लगाते हैं। श्रद्धालुओं का आना जाना भी लगा रहता है, घटना की सूचना पूरे शहर में तेजी से फैल गई। आसपास के लोग चिंतित हो उठे. शुक्रवार को तेज बारिश के चलते वैसे भी जनजीवन प्रभावित हो गया था, उस पर से इस हादसे की खबर मिली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular