Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeBig NewsMRI सेंटर के चेंजिंग रूम में हिडन कैमरा, बनाए महिलाओं के अश्लील...

MRI सेंटर के चेंजिंग रूम में हिडन कैमरा, बनाए महिलाओं के अश्लील वीडियो, सेंटर सील, ऐसे हुआ राज फ़ाश

भोपाल मध्य प्रदेश: राजधानी के मालवीय नगर स्थित में एक पैथोलॉजी सेंटर के चेंजिंग रूम में महिलाओं के वीडियो बनाए जाने का सनसनी खेज और घिनौना मामला सामने आया है। गुरुवार को जब एक महिला चेंजिंग रूम में कपड़े चेंज करने गई तो उसके पति ने कैमरे को देख लिया और हंगामा मच गया। मोबाइल रिकॉर्डिंग मोड पर रखा गया था जिसे लेकर महिला के पति ने विरोध जताया तो उसके साथ बदसलूकी की गई। पुलिस ने चेजिंग रूम के सील कर मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। अब तक कितने महिलाओं के वीडियो चुपके से बनाए जा चुके थे और इन वीडियो का क्या उपयोग हो रहा था इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।

राजधानी भोपाल के मालवीय नगर इलाके की एमआरआई सेंटर मेडी स्कैन का ये पूरा मामला है। जहां गुरुवार को जहांगीराबाद इलाके का रहने वाला युवक अपनी पत्नी को जांच कराने के लिए लेकर गया तब यह पूरा मामला खुल गया। जांच से पहले महिला को चेंजिंग रूम में गाउन पहने भेजा गया। जब महिला गाउन पहन रही थी तभी उसे फॉल सीलिंग के ऊपर कुछ कैमरा जैसा नजर आया उसने तुरंत पति को बताया तो पति ने फॉल सीलिंग के ऊपर देखा तो वहां एक मोबाइल रखा था जिसकी रिकॉर्डिंग ऑन थी। जब महिला के पति ने मोबाइल उठाया तो देखा कि उसमें 27 मिनिट की रिकॉर्डिंग हो चुकी थी। इतना ही नहीं जब उसने मोबाइल के बारे में सेंटर के कर्मचारियों से पूछताछ की तो उसके साथ बदसलूकी कर मोबाइल छीनने की कोशिश की गई। किसी तरह पति-पत्नी वहां से निकलकर थाने पहुंचे और फिर पुलिस को साथ लेकर आए। पुलिस चेंजिंग रूम को सील कर मोबाइल जब्त कर लिया है। मोबाइल में कई अश्लील वीडियो मिले हैं। पुलिस के मुताबिक एक मेल कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध पाई गई है उससे पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular