Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsभीषण रेल हादसा, मालगाड़ी से टकराई दरभंगा मैसूर एक्सप्रेस डब्बों में लगी...

भीषण रेल हादसा, मालगाड़ी से टकराई दरभंगा मैसूर एक्सप्रेस डब्बों में लगी आग

तमिलनाडु से एक बड़े ट्रेन हादसे की खबर आ रही है। तिरुवल्लूर जिले में एक बड़ा रेल हादसा हुआ है. मैसूर दरभंगा एक्सप्रेस के मालगाड़ी से टकराने के चलते ट्रेन के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं. इतना ही नहीं घटनास्थल पर भीषण आग लग गई, हालांकि अभी तक किसी तरह के जान के नुकसान की खबर नहीं है. घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. घटना रात करीब साढ़े आठ बजे हुई है. मौके पर रेलवे और स्थानीय प्रशासन की रेस्क्यू टीम पहुंच गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना तिरुवल्लूर में उस समय हुई जब मैसूर दरभंगा एक्सप्रेस की टक्कर एक मालगाड़ी से हो गई. इस ट्रेन को बागमती एक्सप्रेस भी कहा जाता है. इसके आठ डिब्बे पटरी से उतर गए. भीषण आग भी लग गई है. ट्रेन मालगाड़ी से तब भिड़ी जब यह मालगाड़ी कवारप्पेट्टई रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी. इसका मतलब दोनों एक ही ट्रैक पर आ गई। तिरुवल्लूर पुलिस के के बयान के मुताबिक, मैसूर से दरभंगा की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन, कवारप्पेट्टई रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई. इस दुर्घटना के बाद रेलवे अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. तिरुवल्लूर के जिला कलेक्टर टी प्रभुशंकर ने बताया कि रेल हादसे के बाद बचाव कार्य युद्धस्तर पर चल रहा हैl हालांकि, अभी तक हुए नुकसान और घायलों की सटीक संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई हैl

Play
देखिए हादसे का लाइव वीडियो
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular