Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsभाजपा सदस्य बनो नहीं तो गोली खाओ! दिग्विजय सिंह ने क्यों दिया...

भाजपा सदस्य बनो नहीं तो गोली खाओ! दिग्विजय सिंह ने क्यों दिया यह बयान जानिए..

पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह शुक्रवार को मक्सी पहुंचे और बुधवार रात हुए उपद्रव में मृतक अमजद के घर स्वजन से मिलकर सांत्वना दी। स्वजन ने उन्हें मामले की जानकारी दी। दिग्विजय सिंह ने उपद्रव मामले को भाजपा के सदस्यता अभियान से जुड़ा बताया। बोले- भाजपा के सदस्य बनो, नहीं तो गोली खाओ।इधर, दूसरे दिन भी बाजार और शिक्षण संस्थान नहीं खुले। अमजद के घर से दिग्विजय सिंह करीब एक किमी की दूरी पैदल तय कर रेस्ट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से चर्चा में भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। बोले- भाजपा के सदस्य बनो, नहीं तो गोली खाओ। उन्होंने शाजापुर के एसपी और मक्सी थाना टीआइ भीम सिंह पटेल को हटाने और मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग उठाई।

कानून व्यवस्था पर पैसा को लेकर सवाल-

प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आइएसआइ के लिए जो पैसा लेकर जासूसी कर रहे थे, उस ध्रुव सक्सेना और बजरंग दल के लोगों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का कानून नहीं लगा। उनकी जमानत नीचे से ही हो गई और तत्कालीन सरकार अपील में भी नहीं गई। हमसे कहते हैं कि पाकिस्तान जाओ, मुझे आतंकी कहते हैं, लेकिन हम तो नहीं गए, मोदीजी तो गए थे।

मक्सी उपद्रव को लेकर बोले कि समीर नामक युवक दबाव में भाजपा में चला गया और भाजपा के जो उलटे-सीधे धंधे चल रहे हैं, उसमें शामिल हो गया। समीर ने अनीस से कहा- भाजपा का सदस्य बन जाओ। उसने मना किया तो यह सब किया।

मक्सी आने से रोकना चाहा-

दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुझे पुलिस की तरफ से मैसेज आया कि आप वहां मत जाइए। मैंने कहा कि क्यों न जाऊं, इस पर बताया कि वहां बहुत टेंशन है। यहां तो मुझे कोई टेंशन नजर नही आई। यह लड़ाई हिंदू-मुसलमान की नहीं है, यह है भाजपा की दादागिरी के खिलाफ। पुलिस भाजपा के गुलाम की तरह काम कर रही

यह था पूरा मामला-

बता दें कि सोमवार को एक ही समुदाय के दो पक्षों में विवाद हुआ था, हालांकि एफआइआर में पुरानी रंजिश और लेन-देन के विवाद का उल्लेख है, किंतु विवाद का कारण भाजपा सदस्यता अभियान में शामिल होकर लौट रहे मुस्लिम युवक के साथ उसी के समुदाय के लोगों द्वारा मारपीट करना बताया जा रहा है।पुलिस ने एक पक्ष की शिकायत पर केस दर्ज किया था। इसे लेकर दूसरे पक्ष के लोगों में आक्रोश था। इसके बाद बुधवार रात एक बार फिर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। विवाद में गोलियां चलीं, पथराव हुआ। इसमें 40 वर्षीय अमजद की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular