Wednesday, April 15, 2026
29.1 C
Delhi
Wednesday, April 15, 2026
HomeBig Newsबौद्ध भिक्षुओं से सेक्सटॉशन का सबसे बड़ा मामला, 80k+ नग्न वीडियो, 102...

बौद्ध भिक्षुओं से सेक्सटॉशन का सबसे बड़ा मामला, 80k+ नग्न वीडियो, 102 Cr की ठगी

मिस गोल्फ के नाम से पहचान रखने वाली महिला बिलावन एमसावात का आरोप है कि उसने कम से कम 9 वरिष्ठ बौद्ध भिक्षुओं को अपने प्रेम जाल में फंसाया इसके बाद। उसने सभी से शारीरिक संबंध बनाए और अंतरंग पलों को रिकॉर्ड कर लिया इन रिकॉर्डिंग को सार्वजनिक

डिजिटल डेस्क: धर्म का चोला ओढ़े लोग भी किस कदर व्यभिचारी और अय्याश हो सकते हैं इसका एक बड़ा मामला इस समय थाइलैंड से निकल कर आ रहा है। और जो पूरे थाइलैंड को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को चौंका रहा है। थाइलैंड में बौद्ध धर्म के सबसे प्रतिष्ठित मठों में सैक्सटॉर्शन का बड़ा मामला सामने आया है। मामला इतना बड़ा है की जो सुन रहा है वही हैरान है। इस मामले के खुलने के बाद कई वरिष्ठ बौद्ध भिक्षु अंडर ग्राउंड हो गए हैं। और कई को मठ से निष्कासित कर दिया गया है। सबसे बड़ी चौंकाने वाली बात यह है के सेक्सटाशन में धर्म का चोला ओढ़े इन सभी बौद्ध भिक्षुओं को एक ही महिला ने अपना शिकार बनाया। और यह सब उसके प्रेम जाल में फंसते चले गए।

थाइलैंड में कई प्रतिष्ठित बौद्ध धर्म के मठ हैं और इसके बौद्ध भिक्षु इस सेक्सटॉर्शन में संलिप्त पाए गए हैं। मिस गोल्फ के नाम से पहचान रखने वाली महिला बिलावन एमसावात का आरोप है कि उसने कम से कम 9 वरिष्ठ बौद्ध भिक्षुओं को अपने प्रेम जाल में फंसाया इसके बाद। उसने सभी से शारीरिक संबंध बनाए और अंतरंग पलों को रिकॉर्ड कर लिया इन रिकॉर्डिंग को सार्वजनिक न करने के एवज में इन भिक्षुओं से करोड़ों रुपये की फिरौती वसूली। जब यह मामला खुला और पुलिस ने पूरे मामले की गहराई से पड़ताल की तो आरोपी महिला के पास से अस्सी हजार से ज्यादा आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बरामद हुए जो अब तक के सेक्सटेशन के किसी भी मामले से कहीं अधिक हैं। सबसे हैरान करने वाली बात है ठगी में दी गई रकम , जो लगभग एक सौ दो करोड़ रुपए बताई जा रही है और जो इन प्रतिष्ठित मठों के आधिकारिक अकाउंट से सीधे ट्रांसफर किए गए हैं। 

सैक्सटॉरशन के इस बड़े खुलासे में यह बात निकल कर आ रही है कि प्रतिष्ठित मठ के दर्जनों बौद्ध भिक्षु इस मामले में संलिप्त है। यही कारण रहा कि पुलिस जाँच के बाद जब खुलासा हुआ तो नौ बौद्ध भिक्षुकों को मठ से निकाल दिया गया और थाईलैंड के राजा ने इक्यासी भिक्षुओं के राजकीय सम्मान को भी रद्द कर दिया है। थाईलैण्ड के राजा महा बाजरा लॉगकोर्व ने भी इस घटना को अति गंभीर बताया और कहा कि भिक्षुओं की हरकतों ने धार्मिक आस्था को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। थाईलैंड सरकार ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए मंदिरों में पैसों के लेन। देन भिक्षुओं के आचरण और संरचनात्मक सुधारों पर नई नीति तैयार करने का निर्देश दिया है साथ ही हॉट लाइन भी शुरू की है। ताकि लोग गलत आचरण करने वाले बौद्ध भिक्षुओं की शिकायत दर्ज करा सकें। 

आपको बता दें कि यह पहला मामला नहीं है जब थाईलैंड के प्रतिष्ठित मठों के वरिष्ठ बौद्ध भिक्षु किसी विवाद में फंसे हों। इससे पहले 2017 में भी विरह। पॉल नामक भिक्षु पर दुष्कर्म और धोखाधड़ी का आरोप लगा था। इसके साथ ही मनी लांड्रिंग के मामले में भी इसकी संलिप्तता पाई गई थी। 2022 में भी एक मंदिर के 4 बौद्ध भिक्षु ड्रग तस्करी में पकड़े गए थे जिसके बाद उन्हें मठ से निष्कासित किया गया था। हाल ही में एक मंदिर के प्रमुख ने दावा किया था उनके कमरे से तीन करोड़ रुपये की नकदी और सोना चोरी हो गया है। तब भी यह सवाल उठे थे के एक धर्म। का चोला ओढ़े भिक्षु पर करोड़ो की यह संपत्ति कैसे और कहाँ से आई। लेकिन वर्तमान में थाईलैंड के बौद्ध भिक्षुओं के सेक्सटॉर्शन का जो।मामला निकल कर आया है, वह अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा मामला बताया जा रहा है जिसमें बौद्ध भिक्षु किसी गलत अनैतिक गतिविधि में संलिप्त पाए गए हैं। 

Play
Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular