डिजिटल डेस्क नई दिल्ली: यदि आप बैंक में नौकरी पाना चाहते हैं बैंकिंग भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। इसे बिलकुल न चूकें और हम यहां पर आपको दो बातें बताने जा रहे हैं। एक जो आपके लिए खुशखबरी है और वह यह है कि अभी हाल ही में तमाम सरकारी बैंकों में 5208 पदों पर भर्ती के लिए बैंक पीओ परीक्षा होने जा रही है। लेकिन इसके साथ ही दूसरी खबर भी है जो तैयारी करने वाले छात्रों को थोड़ा परेशान कर सकती है और वह यह है कि परीक्षा के पैटर्न में बदलाव होने जा रहा है। तो आप जो भी तैयारी कर रहे हैं वह आपको अब नए पैटर्न के अनुरूप करनी होगी जिससे कि आप बैंक पीओ परीक्षा में सफल होकर बैंक में नौकरी करने का अपना सपना साकार कर सकें।
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (IBPS PO) के एग्जाम पैटर्न में बदलाव किया है। यह बदलाव प्रीलिम्स और मेन्स दोनों परीक्षाओं के पैटर्न में लागू होगा। आईबीपीएस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ibps .in के माध्यम से इसकी ( IBPS PO Exam Pattern Changed) जानकारी दी है। आईबीपीएस पीओ एग्जाम पैटर्न में नए बदलाव वर्तमान में चल रही भर्ती परीक्षा में भी लागू होंगे। भर्ती के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं, जो 21 जुलाई 2025 तक चलेंगे। बैंक जॉब की तैयारी कर रहे योग्य आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
जानिए एग्जाम पैटर्न के बदलाव
- पिछले साल के मुकाबले आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स एग्जाम में क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड सब्जेक्ट का वेटेज स्कोर 35 से घटाकर 30 कर दिया है।
- प्रीलिम्स एग्जाम्स का केवल ओवरऑल पैटर्न बदला गया है, स्कोर स्ट्रक्चर और परीक्षा का समय को समान रखा है।
- रीजनिंग एबिलिटी सब्जेक्ट में वेटेज स्कोर 30 से बढ़ाकर 40 कर दिया गया है।
- आईबीबीएस पीए मेन एग्जाम में रीजनिंग और कंप्यूटर एप्टीट्यूड के सवालों की संख्या 45 से घटाकर 40 कर दी है।
- मुख्य परीक्षा की अवधि 60 मिनट से कम करके 50 मिनट कर दी है।
- रिवाइज्ड एग्जाम पैटर्न में अब जनरल/इकोनॉमिक्स/बैंकिंग अवेयरनेस सब्जेक्ट्स का वेटेज अधिक (50 अंक) और सवाल कम (35 प्रश्न) हो गए हैं। एग्जाम टाइम भी 35 मिनट से घटकर 25 मिनट कर दिया गया है।
- डेटा एनालिसिस एंड इंटरप्रिटेशन सब्जेक्ट का स्कोर 60 से घटाकर 50 अंक कर दिया गया है।
- आईबीपीएस पीओ मेन्स एग्जाम में ऑब्जेक्टिव टाइप सवालों की कुल संख्या 155 से घटकर अब 145 हो गई है और ओवर एग्जाम का टाइम भी पिछले साल के मुकाबले 180 मिनट से घटाकर 160 मिनट कर दिया है।
नए पैटर्न के अनुसार आईबीपीएस पीओ की तैयारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके टेस्ट दें. Career Vista https://share.google/FY4daBoZgERWXzgBf
जो छात्र भी बैंक पीओ परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वह अपनी परीक्षा की दिशा को थोड़ा बदलने और नए पैटर्न के अनुसार तैयारी शुरू कर दें। लंबे समय बाद बैंक पीओ की 5208 पदों के लिए भर्ती परीक्षा होने जा रही है। यदि पूरी तैयारी के साथ नए पैटर्न के अनुसार अपने आप को तैयार कर इस परीक्षा में उतरते हैं तो निश्चित ही आपकी सफलता की संभावना बढ़ जाती है। हालाँकि नए पैटर्न के अनुसार सवालों की संख्या घट गई है लेकिन साथ में परीक्षा का समय भी घटा है।इसलिए प्रश्नों के घटने का बहुत ज्यादा प्रभाव पड़ने वाला नहीं है।
