Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsबीमारी के चलते भाई की हुई मृत्यु तो मंत्री जी ने सरकारी...

बीमारी के चलते भाई की हुई मृत्यु तो मंत्री जी ने सरकारी अस्पताल में बना दिया 15 बेड का हाई टैक आईसीयू

ग्वालियर मध्य प्रदेश: अभी तक तमाम ऐसी खबरें सुनी होंगी जब कोई बड़ी हस्ती, कोई मंत्री का करीबी या कोई बड़े उद्योगपति  का करीबी दुनिया को छोड़ कर जाता है तो उनके परिवारजन उनकी याद में समाज सेवा के तमाम कार्य करते हैं। कई लोग बड़े बड़े आयोजन करत हैं। और पानी की तरह पैसा बहाते हैं। लेकिन जो भी कुछ आयोजन होते हैं उसका लाभ समाज को नहीं मिल पाता है। लेकिन मध्य प्रदेश सरकार के एक मंत्री ने अपने प्रिय बड़े भाई की मत्यु पर एक ऐसा काम कर दिखाया जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा। उन्होंने जो काम किया है, वह समाज में एक और तो यह संदेश देता है कि अपने प्रिय की मृत्यु पर जो त्रयोदशी भोजन या गंगा भोज के नाम पर फिजूलखर्ची होती है उस कुरीति को खतम करना चाहिए। तो वहीं दूसरी ओर उस पैसे का।प्रयोग  समाज के हित के कार्य में करके उन्होंने एक ऐतिहासिक सन्देश दिया है।

हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश शासन। के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर की जिद के बड़े भाई। देवेन्द्र सिंह तोमर कुछ दिन पूर्व ब्रह्मलीन हो गए थे। उस समय ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपनी इच्छा व्यक्त की थी कि वह  मृत्यु भोज और अन्य चीजों पर फिजूलखर्ची न करते हुए। वही पैसा समाज। के कार्य में लगाएंगे और उनके विधानसभा क्षेत्र में जो हजीरा स्थित सरकारी अस्पताल है उसमें एक आईसीयू का निर्माण करेंगे। और आज उनका यह सपना साकार हो गया है हजीरा स्थित सरकारी अस्पताल में एक हाई।टेक आइसीयू बन कर तैयार है जिसमें सीटी स्कैन जैसे तमाम। अत्याधुनिक जांचों की सुविधा भी मरीजों को फ्री मिलने वाली है।

उपनगर ग्वालियर  की सिविल डिस्पेंसरी में शनिवार का दिन स्वास्थ्य के लिए लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रहा है। दिवंगत भाजपा नेता देवेंद्र तोमर की स्मृति में सिविल अस्पताल डिस्पेंसरी में 32 स्लाइस सीटी स्कैन मशीन, अल्ट्रासाउंड और 15 बेड के आईसीयू का लोकार्पण किया गया। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर की मां सुभा तोमर के कर कमलों से इस स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण उपकरणों का शुभारंभ कराया गया। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री तोमर के अलावा ग्वालियर महापौर शोभा सतीश सिकरवार ग्वालियर रेंज के आईजी अरविंद सक्सेना कलेक्टर रुचिका चौहान एसपी धर्मवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में चिकित्सा जगत से जुड़े गणमान्य नागरिक और भाजपा नेता मौजूद रहे। 

वहीं रेडियोलोजी विभाग के चिकित्सा डॉक्टर आलोक यादव ने बताया कि अभी सीटी स्कैन और अन्य जांचों के लिए उपनगर क्षेत्र की जनता को जिला अस्पताल अथवा हजार बिस्तर वाले अस्पताल जाना पड़ता था। लेकिन अब यहीं ये जांचें समय से हो सकेंगी। जिससे मरीज अपना समय से इलाज करा सकेंगे ।वहीं डॉक्टर जे के मसूरिया ने बताया कि जिला अस्पताल में भी 15 बेड का आईसीयू नहीं है। सिविल डिस्पेंसरी में पहली बार यह सुविधा ऊर्जा मंत्री के सहयोग से प्रदान की गई है। इसे सीएसआर फंड से सहयोग लेकर बनाया गया है।

इस मौके पर ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि वह मानवता को समर्पित इस कार्य के लिए अपने आप को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। आपको बता दें कि ऊर्जा मंत्री के प्रयास से ही हजीरा स्थित सरकारी अस्पताल को आधुनिक रूप दिया गया था। यहां नवीन भवन का निर्माण कर व्यवस्थित सुविधाएं मरीजों के लिए प्रदान की गई थी। और अब यहां पर आईसीयू का निर्माण होने से इस क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए अन्य क्षेत्र के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। मंत्री जीके इस अनूठे प्रयास और समर्पण भाव से आज पूरे उपनगर ग्वालियर की जनता स्वयं। को गौरवान्वित महसूस कर रही है। मंत्री जी ने अपने भ्राता के मृत्यु पर जिस तरह का उदाहरण पेश किया है निस्संदेह यह समाज में एक बड़ा परिवर्तन लाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular