Tuesday, April 14, 2026
26.1 C
Delhi
Tuesday, April 14, 2026
HomeBig Newsबड़ा विमान हादसा टला, लैंडिंग के समय लड़खड़ाया बोइंग474, यात्रियों की जान...

बड़ा विमान हादसा टला, लैंडिंग के समय लड़खड़ाया बोइंग474, यात्रियों की जान संकट में आई

बैंगलोर से ग्वालियर के लिए एयर इंडिया की बोइंग फ्लाइट दो बजे ग्वालियर लैंड होती है। आज शनिवार को लैंडिंग के समय प्लेन। में कोई तकनीकी खराबी आ गई जिसकी वजह से? लैंडिंग के समय प्लेन का बैलेंस बिगड़ गया और

ग्वालियर मध्य प्रदेश: बैंगलोर से ग्वालियर आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट बोइंग 4 7 4 लैंडिंग के समय दुर्घटनाग्रस्त होते होते बच गई। यह फ्लाइट दो बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पर लैंड होती है। प्लेन में बैठे यात्रियों के अनुसार जिस समय यह लैंड हुई उस समय तकनीकी खराबी के चलते प्लेन पूरी तरह लड़खड़ा गया। एक तरफ को झुक गया प्लेन में बैठे सभी यात्री घबरा गए प्लेन। को फिर से उड़ाया गया और कुछ समय बाद वापस लैंडिंग। की गई इतने समय तक यात्रियों की जान संकट में बनी रही।

आपको बता दें कि बैंगलोर से ग्वालियर के लिए एयर इंडिया की बोइंग फ्लाइट दो बजे ग्वालियर लैंड होती है। आज शनिवार को लैंडिंग के समय प्लेन। में कोई तकनीकी खराबी आ गई जिसकी वजह से? लैंडिंग के समय प्लेन का बैलेंस बिगड़ गया और वह लड़खड़ाने लगा। प्लेन में बैठे यात्रियों ने बताया कि इतनी तेजी से हलचल हुई के सभी यात्री घबरा गए। प्लेन को फिर से टेकऑफ किया और कुछ समय बाद में फिर से जब। लैंडिंग हुई वह लैंडिंग भी पूरी तरह सुरक्षित नहीं थी उस समय भी प्लेन।की स्पीड बहुत ज्यादा थी।

बोइंग 4 7 4 के एफएटीएफ सीट पर बैठे यात्री डॉक्टर केएम ओझा ने हमें बताया कि आज कृष्ण जन्माष्टमी हैं और भगवान की कृपा से ही वह बच गए क्योंकि पायलट ने इतनी खतरनाक लैंडिंग की जिस समय प्लेन जमीन से टकराया प्लेन की स्पीड बहुत तेज थी और प्लेन हादसे का।शिकार होते होते बच गया। प्लेन को फिर से टेकऑफ करने के बाद जब दोबारा से लैंड।किया गया उस समय भी प्लेन की स्पीड बहुत ज्यादा थी।  उनका कहना है कि उनका रिटर्न टिकट भी इसी प्लेन।से है लेकिन अब वह उसे कैंसिल कराएंगे। साथ ही वह दोषियों पर कार्रवाई करने की बात भी कह रहे हैं।

प्लेन के एक और यात्री आशुतोष कुलश्रेष्ठ ने द इंगलेज पोस्ट को बताया कि प्लेन में एक सौ पचास यात्री सवार थे और प्लेट जमीन पे टच होते ही जोर से लड़खड़ा गया झटका।इतना जोर से था कि अंदर बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई वे सभी घबराने लगे। जब प्लेन को दूसरी बार लैंड कराया गया और हम लोग प्लेन से उतरकर एयरपोर्ट पर आ गए उस समय हमारी जान में जान आई लेकिन उस समय भी जब हमने अपनी शिकायत दर्ज करने की कोशिश की तो हमें एयरपोर्ट की तरफ से कोई सहयोग नहीं मिला। तमाम यात्री काफी समय तक प्लेन में तकनीकी शिकायत होने की और अनसेफ।लैंडिंग होने की बात वहां उपस्थित जिम्मेदार लोगों को बताते रहे। तब जाकर किसी गोस्वामी साहब ने शिकायत ली है और यह शिकायत एयर इंडिया तक पहुंचाने की बात कही है।

इस मामले में हमने एयरपोर्ट अथॉरिटी के काशीनाथ यादव जिसे उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन बार बार प्रयास करने पर भी उनका फोन नहीं उठा। जिस तरह की जानकारी फ्लाइट में बैठे यात्रियों ने द इंगलेज पोस्ट से साझा की है वह साफ बताती है कि एयर इंडिया के बोइंग कहीं न कहीं तकनीकी खामी।का शिकार हैं। क्या बैंगलोर में उड़ान भरने से पहले तकनीकी रूप से सभी जांचें?की गई थी या किसी कमी के चलते भी यह बोइंग प्लेन उड़ाए जा रहे हैं। यदि लैंडिंग के वक्त यह प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो जाता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी क्योंकि इस यात्रा के दौरान इस प्लेन में लगभग एक सौ पचास यात्री सवार थे। 

Play
Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular