Wednesday, July 29, 2026
29.4 C
Delhi
Wednesday, July 29, 2026
HomeBig Newsप्रयागराज महाकुंभ शाही स्नान की तिथियाँ

प्रयागराज महाकुंभ शाही स्नान की तिथियाँ

प्रयागराज,  उत्तर प्रदेश: जब भी महाकुंभ की बात होती है तो सबसे पहले श्रद्धालुओं के मन में उन महत्वपूर्ण तिथियों को जानने की जिज्ञासा होती है, जिनमें शाही स्नान किया जा सकता है।  इंटरनेट पर सर्च करने पर तिथियों के मामले में कई भ्रांतियां फैली हुई हैं, कोई पांच शाही स्नान बता रहा तो कोई छह शाही स्नान। आपके इसी असमंजस को दूर करने के लिए तथ्यपरक जानकारी अपने पाठकों को तक पहुंचाना अपनी जिम्मेदारी समझा।सभी तथ्य जांच कर  हम आपके लिए सटीक जानकारी ला रहे हैं। इस साल 13 जनवरी 2025 को महाकुंभ की शुरुआत होगी, जिसका समापन 26 फरवरी 2025, महाशिवरात्रि को होगा। इस बार शाही स्नान को तारीखों को लेकर श्रद्धालुओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई।

 शाही स्नान का विषेश महत्व होता है , यह हैं शाही स्नान की तिथियाँ 

13 जनवरी (सोमवार)- स्नान, पौष पूर्णिमा
14 जनवरी (मंगलवार)- शाही स्नान, मकर सक्रांति
29 जनवरी (बुधवार)- शाही स्नान, मौनी अमावस्या
3 फरवरी (सोमवार)- शाही स्नान, बसंत पंचमी
12 फरवरी (बुधवार)- स्नान, माघी पूर्णिमा
26 फरवरी (बुधवार)-  स्नान, महाशिवरात्रि

शाही स्नान” का अर्थ है राजसी भव्यता के साथ पवित्र नदी में स्नान। यह स्नान कुंभ मेले के सबसे पवित्र दिन पर किया जाता है, जब ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति अत्यंत शुभ होती है। इसे अमृत प्राप्ति का प्रतीक माना जाता है। कुंभ मेले में विभिन्न अखाड़ों के साधु-संत शाही स्नान करते हैं। अखाड़ों को विशेष क्रम में स्नान का अधिकार दिया जाता है, जो परंपराओं और उनकी प्रतिष्ठा के आधार पर तय होता है। इन अखाड़ों में होते हैं – जूना अखाड़ा, निरंजनी अखाड़ा, महानिर्वाणी अखाड़ा इत्यादि। शाही स्नान करने से पहले साधु-संतों का एक भव्य जुलूस निकाला जाता है। यह जुलूस हाथियों, घोड़ों, ऊँटों और रथों पर सवार होकर निकाला जाता है। साधु-संत अपने पारंपरिक शस्त्रों और ध्वजों के साथ इस जुलूस में भाग लेते हैं। शाही स्नान में सबसे पहले नागा साधु (निर्वस्त्र साधु) स्नान करते हैं। इसके बाद महामंडलेश्वर और अन्य साधु स्नान करते हैं। आम श्रद्धालु शाही स्नान के बाद पवित्र नदी में स्नान करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular