Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeBig Newsपूर्व डीजीपी की सनसनी खेज हत्या, पत्नी ने ही चाकू मारकर ली...

पूर्व डीजीपी की सनसनी खेज हत्या, पत्नी ने ही चाकू मारकर ली जान, यह हकीकत आई सामने

पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी ने चाकू मारने से पहले उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका था। हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं। बिहार के रहने वाले 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रकाश रविवार को...

डिजिटल डेस्क: कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या के मामले की जांच कर रही पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का मानना है कि पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की पत्नी पल्लवी ने चाकू मारने से पहले उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका था। हालांकि, इसकी पुष्टि के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं। बिहार के रहने वाले 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रकाश रविवार को शहर के पॉश एचएसआर लेआउट में अपने तीन मंजिला घर के ग्राउंड फ्लोर पर खून से लथपथ पाए गए थे।

ऐसी जानकारी मिल रही है कि तीखी बहस के बाद पल्लवी ने प्रकाश के चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंक दिया। कर्नाटक के पूर्व पुलिस प्रमुख जब जलन से राहत पाने के लिए छटपटा रहे थे तो पल्लवी ने उन पर चाकू से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्त को वीडियो कॉल किया और कथित तौर पर कहा कि मैंने राक्षस को मार दिया है। पुलिस ने पल्लवी को हिरासत में लिया है, क्योंकि वह हत्या के मामले में मुख्य संदिग्ध है। उनकी बेटी कृति को भी हिरासत में लिया गया है।

यह हत्या दंपति के बीच अक्सर होने वाले झगड़ों का नतीजा थी। पता चला है कि कर्नाटक के दांडेली में एक जमीन से संबंधित संपत्ति विवाद भी वारदात की वजहों में से एक है। कुछ महीने पहले पल्लवी ने शिकायत दर्ज कराने के लिए एचएसआर लेआउट पुलिस स्टेशन का रुख किया था। जब वहां के कर्मचारियों ने उनकी बात नहीं मानी, तो उन्होंने पुलिस स्टेशन के सामने धरना दिया। यह भी पता चला है कि पल्लवी को सिजोफ्रेनिया था और वह दवा भी ले रही थी। 

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने सोमवार को कहा कि विस्तृत जांच से कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की हत्या के पीछे की सच्चाई सामने आएगी। हालांकि, ऐसा कहा जा रहा है कि उनकी पत्नी पल्लवी ने उनकी हत्या की है। हत्या के पीछे के कारण के बारे में पूछे जाने पर परमेश्वर ने कहा कि उन्हें कोई सुराग नहीं है, जांच शुरू हो चुकी है। जांच अधिकारी ने अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular