Thursday, July 30, 2026
30.2 C
Delhi
Thursday, July 30, 2026
HomeBig Newsपत्नी की हत्या की ऐसी साजिश कि फ़िल्मी कहानी भी फीकी पड़...

पत्नी की हत्या की ऐसी साजिश कि फ़िल्मी कहानी भी फीकी पड़ जाए, ग्वालियर में हत्या और चंबल में शव।

ग्वालियर मध्य प्रदेश: ग्वालियर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां पति ने पत्नी की हत्या कर उसके शव को घर से 50 किलोमीटर दूर जलाकर अस्थियां चंबल में बहा दी और वापस लौट कर पत्नी गुमशुदा होने की शिकायत पुलिस को कर दी। यह कोई कहानी नहीं बल्कि हकीकत है लेकिन जिस तरह हत्या का षडयंत्र पति ने रचा उसकी पूरी भारत किसी फिल्म यह क्राइम।सीरियल से कम नहीं लग रही। जिस तरह से पति ने पत्नी की हत्या के बाद डेड। बॉडी को गायब किया है। और जिस तरह गुमशुदा होने का दिखावा किया। उस समय यह समझना बिल्कुल मुश्किल था। की पति ही अपनी पत्नी का कातिल है। इस पूरे घटनाक्रम मैं मृतक पत्नी का वीडियो भी वायरल हुआ है। इस वीडियो में पत्नी पत्नी किस तरह प्रताड़ित थी। पति और ससुराल पक्ष वाले उसे किस तरह परेशान करते थे इसका जिक्र भी मृत पत्नी ने किया है।

ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र के न्यू सुरेश नगर कॉलोनी सरकारी मल्टी में रहने वाले दीनू टैगोर की शादी चंचल से एक साल पहले हुई शादी के बाद से दोनों में झगड़े हुआ करते थे। हत्या से कुछ दिन पूर्व 31 दिसंबर को किसी बात को लेकर दोंनो में झगड़ा हो गया था और झगड़े के बाद दीनू ने अपनी पत्नी चंचल का गला घोटकर मौत की घाट उतार दिया। जिसके बाद अपने अपराध को छिपाने के लिए उसने अपने पिता के साथ मिलकर षड़यंत्र रचा और एक एंबुलेंस बुलाई फिर पत्नी के बीमार होने की कहानी बताते हुए रोता हुआ बाहर निकला और पत्नी को एंबुलेंस में रख कर अस्पताल ले जाने की कहकर निकल गया। जबकि वह पत्नी की हत्या पहले ही कर चुका था। यहां से वह सीधे 50 किलोमीटर दूर अपने पैतृक गांव जिला मुरैना के कैमाराकलां पहुंचा। यहां किसी भी रिश्तेदार को ना बताते हुए पत्नी के शव को जला दिया। और अगले दिन अस्थियों और राख को चंबल में फेंककर ग्वालियर लौट आया।

ग्वालियर पहुच कर थाटीपुर थाने पुलिस के पास पहुचा और पत्नी की गुमशुदगी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। वही गुमशुदा होने की जानकारी उसने चंचल के मायके वालों को भी दी। चंचल के मायके वाले घर आए। और इस संबंध में बात की तो दीनू ने कुछ अटपटे जवाब दे रहा था। जिस पर उन्हें संदेह हो गया। जिसके बाद मायके वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने पति को राउंड अप कर उससे पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने पति दीनू और ससुर जरदान सिंह को हिरासत में लेकर एंबुलेंस को जप्त कर कार्यवाई शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular