Wednesday, April 15, 2026
24.1 C
Delhi
Wednesday, April 15, 2026
HomeBig Newsनर्सिग छात्रा से पहले बॉयफ्रेंड ने किया फिर जीजा से कराया, मामला...

नर्सिग छात्रा से पहले बॉयफ्रेंड ने किया फिर जीजा से कराया, मामला दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी

युवती ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि वह उत्तर प्रदेश के झांसी की रहने वाली है और मुरैना के एक नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। करीब एक साल पहले उसकी दोस्ती सबलगढ़ के रहने वाले पुष्पेंद्र रावत से हुई, चार महीने पहले पुष्पेंद्र उसे चार शहर का नाका स्थित अपने रिश्तेदार के घर लेकर गया था जहां उसने छात्रा को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

ग्वालियर मध्य प्रदेश; एक नर्सिंग छात्रा से शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म का एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसमें युवक ने दुष्कर्म के बाद अपने जीजा से भी दुष्कर्म कराया। युवक ने छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया हैं। इतना नही युवक लगातार छात्रा का शारीरिक शोषण करता रहा। लेकिन जब नर्सिंग छात्रा गर्भवती हो गई तो छात्रा ने शादी के लिए दबाव बनाया। जिसपर आरोपी के जीजा ने छात्रा को बातचीत के बहाने बुलाकर जीजा ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। और उसके बाद उसका गर्भपात करा दिया।

ग्वालियर के हजीरा थाना पुलिस के पास पहुचीं युवती ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि वह उत्तर प्रदेश के झांसी की रहने वाली है और मुरैना के एक नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। करीब एक साल पहले उसकी दोस्ती सबलगढ़ के रहने वाले पुष्पेंद्र रावत से हुई, चार महीने पहले पुष्पेंद्र उसे चार शहर का नाका स्थित अपने रिश्तेदार के घर लेकर गया था जहां उसने छात्रा को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। तभी करीब डेढ़ महीने पहले पीड़िता को पता चला कि वह गर्भवती है।

जिसके बाद उसने पुष्पेंद्र को बताया और शादी के लिए कहा। तो पुष्पेंद्र ने अपने जीजा पान सिंह को सारी बात बताई और मदद मांगी। जिसके बाद जीजा पान सिंह ने छात्रा को बातचीत के बहाने मुरैना के जौरा बुलाया था जहां जीजा पान सिंह ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नही पीड़िता का गर्भपात भी करा दिया गर्भपात के बाद आरोपी पुष्पेंद्र शादी के मुकर गया। और शादी करने से मना कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की हैं। वहीं पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी जीजा साले के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular