Saturday, April 18, 2026
30.1 C
Delhi
Saturday, April 18, 2026
HomeMadhya Pradeshदशहरे टोंक खुर्द में RSS का संचलन, संचलन घोष के साथ कदमताल...

दशहरे टोंक खुर्द में RSS का संचलन, संचलन घोष के साथ कदमताल मिलाते नगर के मुख्य मार्ग से दर्जी धर्मशाला में समापन

देवास मध्य प्रदेश: दशहरे पर नगर टोंक खुर्द में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, का संचलन निकाला। संचलन घोष के साथ कदमताल मिलाते हुए नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए दर्जी धर्मशाला में सभा के रूप में समापन हुआ। संचालन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री पूर्णेन्द्र जी व्यास एवं विभाग सामाजिक समरसता सहसंयोजक दिलीप जी पटेल रहे, मुख्य वक्ता के रूप में श्री विष्णु प्रसाद जी आर्य ने बताया कि संघ संपूर्ण समाज को लेकर साथ चलता है संघ में किसी प्रकार का जाति भेद नहीं होता है तथा आने वाले समय में संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर संघ विभिन्न बिंदुओं पर कार्य करने वाला है जिमने  सामाजिक समरसता, स्व का बोध, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक अनुशासन ; इन पांच बिंदुओं को ध्यान में रखना और हिंदू राष्ट्र के विकास के लिए हम काम कर रहे हैं की सज्जाद शक्ति कोई श्रेष्ठ कार्य के लिए हमारी लंबी साधना का प्रतिफल है आज समाज की सज्जन शक्ति को सक्रिय करते हुए साधना सफल होगी हिंदू समाज का तथा राष्ट्र का विकास होगा जानकारी पत्रकार विजेंद्र सिंह ठाकुर ने दी।

Play
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular