Thursday, July 30, 2026
30.2 C
Delhi
Thursday, July 30, 2026
HomeBig Newsज़ुमा की नमाज़ के बाद मस्जिद के बाहर मुस्लिम समाज ने किया...

ज़ुमा की नमाज़ के बाद मस्जिद के बाहर मुस्लिम समाज ने किया बफफ बिल का विरोध

जुमे की नमाज़ के बाद ग्वालियर में नये बफ बिल का विरोध हुआ, वक्फ कमेटी जिला अध्यक्ष बताकर मुस्लिम समाज का नाम लेकर समाज को गुमराह करने का काम किया जा रहा कहा मौलाना मोहसिन ने

ग्वालियर मध्य प्रदेश: ग्वालियर केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा एवं राज्यसभा में वक्फ बिल पास होने के बाद ग्वालियर में इसका विरोध शुरू हो गया है इसके विरोध में आज पुराना रेलवे स्टेशन के पास चांद मस्जिद घोसीपुरा पर मौलाना मोहसिन राजा कादरी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि हम इस बिल का विरोध करते हैं उन्होंने कहा यह मुसलमानों के विरुद्ध लाया गया एक बिल है उन्होंने कहा यह अधिग्रहण का कानून है सुरक्षा का नहीं बिल पब्लिक पर्पज के नाम पर वक्फ संपत्तियों को जप्त करने का रास्ता खोलता है।

पूरे मामले पर मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा आर्टिकल 26 कहता है कि हर धर्म को अपने धार्मिक संस्थान बनाने और चलने का हक है लेकिन जब सरकार वक्फ जमीन कीनीलामी अधिग्रहण या ट्रांसफर कर सकती है तो धार्मिक आजादी कहां गई उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा बिल बनाने में ना तो वक्फ बोर्ड से राय ली गई और ना ही मुसलमानों से यह एक तरफ थोपे गए कानून की मिसाल है उन्होंने बताया वक्फ जमीने मुख्यतः मस्जिद मदरसा कब्रिस्तान और समाज सेवा के लिए होती हैं इस बिल से यह सभी संस्थान निशाने पर हैं उन्होंने राजनीतिक पार्टियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिन पार्टियों ने मुस्लिम समुदाय के साथ धोखा किया है उन पार्टियों को सबक सिखाया जाएगा।

कुछ दिन पहले मीडिया के सामने अपने आप को जिला अध्यक्ष बताकर खास पार्टी के चंद चार लोग ने वक्फ बिल समर्थन में रूबरू हुए थे जिन्होंने पूरे मुस्लिम समाज को गुमराह करने का काम किया है। आज की पत्रकार वार्ता में इम्तियाज़ खान महताब खान युसूफ अब्बास गालीव अली सहित अनेक मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित थे।

Play
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular