Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeBig Newsजननी एक्सप्रेस के चालक ने शव पहुंचाने के लिए मांगी रिश्वत

जननी एक्सप्रेस के चालक ने शव पहुंचाने के लिए मांगी रिश्वत

इंटरनेट मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद सतना कलेक्टर ने सीमा को मामले की सच्चाई पता लगाने की बात कही। घटना की जानकारी होते ही सीएमएचओ डॉ एलके तिवारी ने जननी एक्सप्रेस में तैनात चालक से पीड़ित परिवार को न केवल रुपये वापस की कराए बल्कि तत्काल प्रभाव से उक्त चालक की सेवाएं समाप्त कर दीं।

प्रसूता को प्रसव के लिए सतना जिला अस्पताल लाया गया था-
सीएमएचओ सतना ने बताया कि मैहर जिले के रामनगर क्षेत्र के ग्राम झिन्ना की एक प्रसूता को प्रसव के लिए सतना जिला अस्पताल लाया गया था। यहां उसने बच्चे को जन्म तो दिया लेकिन नवजात की मौत हो गई। अस्पताल से प्रसूता और मृत नवजात को झिन्ना ले जाने के लिए वाहन की तलाश शुरू हुई तो एक एंबुलेंस चालक समय लाल साकेत तैयार हो गया।

एंंबुलेंस चालक 2500 रुपए में उन्हें ले जाने के लिए राजी हो गया-सौदेबाजी की और 2500 रुपये में उन्हें ले जाने को राजी हो गया। एंंबुलेंस चालक ने झिन्ना पहुंचकर जब पैसे लिए। इसके बाद वहां किसी व्यक्ति ने रुपये लेते और गिनते हुए ड्राइवर का वीडियो बना लिया, जिसे अब इंटरनेट मीडिया में वायरल कर दिया।

वायरल वीडियो पर सीएमएचओ ने लिया एक्शन-
सीएमएचओ डॉ. एलके तिवारी ने भी इस पर संज्ञान लिया। सीएमएचओ ने जननी और एंंबुलेंस सेवा से संबंधित सुपरवाइजर को निर्देश देकर वसूली गई रकम वापस कराई। एंंबुलेंस चालक समय लाल साकेत को भी बर्खास्त कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular