Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeBig Newsचिड़ियाघर में जन्मे तीन नए नन्हें शावक मेहमान, इस दिन से देख...

चिड़ियाघर में जन्मे तीन नए नन्हें शावक मेहमान, इस दिन से देख पाएगी जनता 

ग्वालियर चिड़ियाघर में भारतीय बाघों का कुनबा बढ़ता जा रहा है। आपको बता दें कि शनिवार आज के दिन यहां मादा बाघ दुर्गा ने तीन शावकों को जन्म दिया और अब इन तीन शावकों के जन्म के साथ कुल बाघों की संख्या नौ पर पहुंच गई है। चिड़िया घर प्रबन्धन के अनुसार तीनों शावक स्वस्थ हैं और अभी कुछ दिन उनको विशेष निगरानी में रखा जाएगा और लगभग बीस पच्चीस दिन हो जाने के बाद ही वह खुले में बाहर निकलेंगे।

दरअसल कुछ माह पूर्व मादा बाघ दुर्गा की मैटिंग नर बाघ सुल्तान से कराई गई थी। सुल्तान की उम्र 6 वर्ष और दुर्गा की उम्र 7 वर्ष है और दोनों की मीटिंग के उपरांत है। अब जाकर मादा बाग दुर्गा ने शावकों को जन्म दिया है। यदि हम ग्वालियर चिड़ियाघर की बात करें तो यहां। सन 2011 से लगातार मैटिंग के प्रयास किए गए हैं। है और अब तक अट्ठारह शावकों का जन्म इस ग्वालियर चिड़ियाघर में हो चुका है है इसमें सबसे खास बात यह है यहाँ इन शावकों का सर्वाइवल रेट पूरे देश में सबसे ज्यादा है।

चिड़ियाघर के चिकित्सक डा उपेन्द्र यादव के अनुसार मादा बाघ दुर्गा ने दूसरी बार शावकों को जन्म दिया है। तीन शावकों का जन्म हुआ है जिनमें दो पीले रंग के हैं और एक सफेद रंग का है। तीनों दूध पी रहे हैं और पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। उनकी देखभाल के लिए निर्धारित मापदण्डों का पालन पूरी तरह से किया जा रहा है। शावकों की सुरक्षा को देखते हुए ही अभी उन्हें खास देखभाल में रखा गया है और आज से लगभग बीस दिन बाद ही के लिए उन्हें पब्लिक के सामने बाहर चलाया जाएगा।पंद्रह से बीस जुलाई के बीच शहर की जनता इन अन्य साहो को देखने के लिए चिड़ियाघर जा सकती है। 

देखिए नन्हें शावकों का वीडियो

Play

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular