ग्वालियर, मध्य प्रदेश: आज अखिल भारतीय गहोई वैश्य समाज का परिचय सम्मेलन तेरापंथी धर्मशाला नई सड़क ग्वालियर मे गहोई वैश्य शक्ति जन कल्याण समिति के तत्वाधान में आयोजित किया गया है कार्यक्रम में मंचासीन मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा,श्री आशीष अग्रवाल मध्यप्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी, सुधीर गुप्ता जिला भाजपा उपाध्यक्ष महानगर ग्वालियर, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम कुचिया, संस्थापक संयोजक प्रदीप पहारिया महिला महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गीता नगरिया, अंकित कट्ठल, मंचासीन रहे कार्यक्रम में राष्ट्रकवि डॉ मैथिलीशरण गुप्त जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एंव परिचय स्मारिका का विमोचन किया।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि गहोई समाज द्वारा विधवा विधुर तलाकशुदा सम्मेलन समाज के लिए एक सराहनीय पहल एवं ईश्वर द्वारा जीवन में क्या लिखा गया है समिति द्वारा इस पुनीत कार्य में ईश्वर आपके कार्यों शक्ति प्रदान करें।

सुधीर गुप्ता द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि संस्था द्वारा गहोई समाज में पहली बार यह सम्मेलन किया जा रहा है। इस पुनीत कार्य में जो भी संबंध तय होते हैं। ग्वालियर में 21 नवंबर को होने जा रहे गहोई बेटी सामुहिक विवाह यज्ञ में शामिल हो सकते हैं। कार्यक्रम में अतिथियो को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया और इस परिचय सम्मेलन में तकरीबन 40 से ऊपर लड़कों ने एवं 14 से ऊपर लड़कियों ने अपना परिचय दिया। सौ से रजिस्ट्रेशन हुए सम्मेलन में डॉक्टर इंजीनियर किराना व्यवसाई लघु उद्योग व्यवसायी ने अपना व्यक्तिगत परिचय दिया।
इस पुनीत कार्य में गहोई वैश्य शक्ति जनकल्याण समिति ग्वालियर के संस्थापक प्रदीप पहरिया, सुधीर रावत, भानु चपरा, श्री सिया शरण कस्तवार, नितेश सेठ (दिल्ली) संयोजक बालकिशन बिलैया, स्वागत अध्यक्ष राजेश सेठ, सह संयोजक राम प्रकाश सोनी, पवन महतेले, डॉ अनिल गुप्ता, राकेश अमर, मनोज खागंट, मीडिया प्रभारी रूपेश खंताल “तीर” सहित पदाधिकारी एवं समिति में शामिल सदस्यों द्वारा अपना अहम योगदान दिया इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु मातृशक्ति उपस्थित रही आभार प्रदर्शन सुधीर रावत द्वारा किया गया
