Thursday, April 16, 2026
33.1 C
Delhi
Thursday, April 16, 2026
HomeBig Newsगर्लफ्रेंड से इंटीमेट होने से पहले जोश बढ़ाने खाया वियाग्रा, हो गई...

गर्लफ्रेंड से इंटीमेट होने से पहले जोश बढ़ाने खाया वियाग्रा, हो गई मौत

ग्वालियर मध्य प्रदेश: ग्वालियर में लखनऊ से बिजनेस टूर पर आए एक युवक की अचानक हालत बिगड़ने पर मौत हो गई। घटना थाटीपुर के मैक्सन होटल की है। रात को उसकी गर्लफ्रेंड मिलने आई थी। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। तत्काल उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां इलाज शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया है। होटल के रूम से शराब की बोतल व सेक्स पावर बढ़ाने की दवा के रैपर मिले हैं। और डॉक्टरों ने आशंका जताई है कि नशे के साथ सेक्स पावर बढ़ाने की दवा से उसकी मौत हुई है। बुधवार सुबह परिजन की मौजूदगी में मृतक का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पुलिस ने होटल से मृतक की गर्लफ्रेंड को भी पूछताछ के लिए निगरानी में लिया है।

शहर के थाटीपुर स्थित मैक्सन होटल में सोमवार को लखनऊ यूपी निवासी दिव्यांशु पुत्र विनीत कुमार हितैशी ने रूम किराए पर लिया था। दिव्यांशु एक निजी कंपनी में अधिकारी है। वह बिजनेस टूर के लिए ही ग्वालियर आया था। मंगलवार रात को उसने दिल्ली से अपनी एक महिला मित्र को भी बुलाया था। उसके आने से पहले उसने जमकर शराब पी थी और गलेन्ट से इंटीमेट होने से पहले सेक्स पॉवर बढ़ाने वाली दवा का सेवन किया था।

गर्लफ्रेंड के आने के बाद वह करीब एक घंटे तक अंदर रहे, लेकिन इसके बाद 11 बजे दिव्यांशु की अचानक हालत बिगड़ने लगी। जिस पर होटल स्टाफ ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और उसे लेकर पास ही हॉस्पिटल, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले दिव्यांशु ने दम तोड़ दिया है। घटना की सूचना मिलते ही थाटीपुर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है। पुलिस ने दिल्ली से आई उसकी गर्लफ्रेंड को निगरानी में लेकर शव को डेड हाउस में रखवा दिया है। नशे के बाद खाई थी सेक्स पॉवर की डोज पुलिस ने जब मृतक की महिला मित्र से पूछताछ की तो उसने बताया कि दिव्यांशु शराब के नशे में था। इसके बाद उसने सेक्स पॉवर बढ़ाने की दवा भी खाई थी। यह दवा खाने बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने भी नशे के बाद सेक्स पॉवर की ओवर डोज से मौत की आशंका जताई है। मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular