Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsक्या आरएसएस भाजपा द्वारा किए गए 'गलत कामों' का समर्थन करता है?...

क्या आरएसएस भाजपा द्वारा किए गए ‘गलत कामों’ का समर्थन करता है? केजरीवाल ने पत्र लिख भागवत से पूछली बड़ी बात

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक अखाड़े में वह तमाम दांव पेंच देखने को मिल रहे हैं जो आपने आज से पहले कभी नहीं देखे होंगे। अब अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के विरुद्ध एक ऐसा दांव चला है जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। इस बार आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद। केजरीवाल ने भाजपा को उसी के घर में घेरने की कोशिश की है। और यह कोशिश उनका एक अलग ही दांव है जो आगामी चुनाव में भाजपा के लिए मुश्किल बढ़ा सकता है। पुजारियों को मासिक भत्ता की गारंटी देकर पहले ही अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के हिंदू वोट बैंक में सेंध लगा दी है और अब उन्होंने एक और ऐसा दांव चल दिया है जिससे भाजपा बैकफुट पर नजर आ रही है। अरविंद केजरीवाल के इस गांव से भाजपा तो परेशान है ही कांग्रेस भी उनके इस दांव को देखकर हैरत में है।

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को पत्र लिख दिया। आम आदमी पार्टी के प्रमुख द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख को पत्र लिखना एक अप्रत्याशित घटना कही जा सकती है। अपने पत्र में केजरीवाल ने भाजपा पर दिल्ली में मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने और पैसे बांटने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आरएसएस प्रमुख को लिखे पत्र में भाजपा पर कई आरोप लगाए हैं। ऐसे आरोप लगाते हुए। आरएसएस प्रमुख से सीधे सवाल पूछे हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने भागवत से पूछा कि क्या आरएसएस भाजपा द्वारा किए गए ‘गलत कामों’ का समर्थन करता है?

आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पूछा कि क्या आरएसएस वोट खरीदने के लिए भाजपा नेताओं द्वारा खुलेआम पैसे बांटे जाने और भगवा पार्टी द्वारा “बड़े पैमाने पर” पूर्वांचली व दलित वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाने का समर्थन करता है? भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘आप’ और केजरीवाल पर दिल्ली में कथित तौर पर अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या व बांग्लादेशियों को दस्तावेज मुहैया कराकर और पैसे बांटकर चुनाव में वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने करने का आरोप लगाया है। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के चुनाव फरवरी में होने की संभावना है।

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ही आम आदमी पार्टी कई ऐसे दांव चल रही है जिससे लगातार राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। कुछ दिनों पूर्व भी आम आदमी पार्टी ने ईडी गठबंधन से कांग्रेस को बाहर निकालने की मांग की थी जिसके चलते भी कई राजनीतिक पंडितों ने आम आदमी पार्टी का एक बड़ दांव इसे करार दिया था। इसके बाद प्रवेश वर्मा द्वारा रुपया बांटने के मामले को भी आम आदमी पार्टी ने जमकर उछाला था। महिलाओं को इक्कीस सौ रुपए सम्मान राशि देकर भी आम आदमी पार्टी ने एक बहुत बड़े महिला वोट बैंक पर निशाना साधा है। और अब सीधे तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत।को पत्र लिखकर भाजपा पर गंभीर आरोप अरविंद केजरीवाल ने लगाए हैं। दिल्ली ने अपनी सत्ता बचाने के लिए आम आदमी पार्टी हर कदम फूंक फूंक कर उठा रही है। और अब तक आम आदमी पार्टी का हर दांव विपक्षी पार्टियों को चित्त करता नजर आ रहा है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular