Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeCrimeकुत्ता भोंका तो मालिक हो मारी गोली, भू माफिया गिरफ्तार

कुत्ता भोंका तो मालिक हो मारी गोली, भू माफिया गिरफ्तार

1-2 जून की दरम्यानी रात करीब 12.30 बजे की यह घटना है। गोली लगने के बाद सभी आरोपी भाग गए। वहीं गोली लगने से घायल हुए सचिन को उसके परिजन अस्पताल में भर्ती कराने ले गए। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया था

ग्वालियर मध्य प्रदेश: एक भू माफिया को अपने काम में दखल देने वाले कुत्ते के भौंकने पर उसके मालिक को रंगदारी दिखाते हुए गोली मार देना आखिरकार भूमाफिया को जेल तक ले गया। मामला ग्वालियर का है जहां एक भू। माफिया जंगल की जमीन को घेरने के लिए रात में वहां काम कराता था। लेकिन रास्ते में रहने वाले एक परिवार का। कुत्ता रात में चोर समझ कर, भू माफिया और उसके गुर्गों पर भौंकता था को यह नागवार गुजरा और उसने कुत्ते के मालिक को रंगदारी दिखाई। और अपनी दहशत फैलाने के लिए गोली तक मार दी लेकिन पुलिस ने इस भू माफिया को गिरफ्तार कर लिया। 

सरकारी जमीन पर कब्जे के लिए रात में पहाड़ी की जमीन को खोदने का काम करने वाले ठेकेदार पर पड़ोस में रहने वाले परिवार का पालतू कुत्ता उनको चोर समझकर भौंकता था। इस पर नाराज होकर पालतू कुत्ते के मालिक को गोली मार कर घायल करने वाले ठेकेदार बदमाश को   कंपू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी का जुलूस निकाल कर मौका मुआयना कराने उसे घटनास्थल पर भी लेकर पहुंची।दरअसल मांडरे की माता के पास रहने वाले  संजय यादव ने कंपू थाने में रिंकू राजपूत, कपिल राजपूत एवं रामवरन जाटव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

फरियादी ने बताया कि आरोपियों ने उनके भाई सचिन यादव के साथ गालीगलौज कर जान से मारने की नियत से फायर किया। जिससे गोली भाई सचिन यादव के पेट में लग गई। 1-2 जून की दरम्यानी रात करीब 12.30 बजे की यह घटना है। गोली लगने के बाद सभी आरोपी भाग गए। वहीं गोली लगने से घायल हुए सचिन को उसके परिजन अस्पताल में भर्ती कराने ले गए। घटना के बाद पुलिस ने एक आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया था और दूसरे  आरोपी कपिल को भी पुलिस ने आज गिरफ्तार किया और उसका इलाके में जुलूस निकालकर क्षेत्र के लोगों को शांति का संदेश भी दिया।  हालांकि पुलिस का कहना था कि वह आरोपी को मौका मुआयना के लिए घटनास्थल पर ले गए थे। 

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular