Friday, April 17, 2026
25.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsहनी ट्रैप में फंसा ऑर्डिनेंस अधिकारी पाकिस्तान को भेज रहा था खुफिया...

हनी ट्रैप में फंसा ऑर्डिनेंस अधिकारी पाकिस्तान को भेज रहा था खुफिया जानकारी, हुआ गिरफ्तार

आगरा से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री फिरोजाबाद में तैनात चार्जमैन रविंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। रविंद्र कुमार पर आरोप है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी कर रहा था।

लखनऊ उत्तर प्रदेश: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के चार्जमेंट को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। उत्तर प्रदेश एटीएस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए आगरा से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री फिरोजाबाद में तैनात चार्जमैन रविंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। रविंद्र कुमार पर आरोप है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी कर रहा था।

रविंद्र कुमार एक हनी ट्रैप में फंसकर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से जुड़ी गोपनीय जानकारियां आईएसआई को भेज रहा था। जांच में सामने आया है कि उसने फैक्ट्री की डेली प्रोडक्शन रिपोर्ट, जिसमें ड्रोन, गगनयान प्रोजेक्ट और अन्य संवेदनशील जानकारियां शामिल थीं, स्क्रीनिंग कमेटी का कॉन्फिडेंशियल लेटर, पेंडिंग रिक्विजिशन लिस्ट और अन्य दस्तावेज एक महिला को भेजे थे। रविंद्र कुमार की फेसबुक के जरिए पिछले साल एक महिला से दोस्ती हुई थी, जिसने खुद को नेहा शर्मा के नाम से पेश किया था। बाद में बातचीत के दौरान महिला ने यह स्वीकार किया कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए काम करती है। पैसों के लालच में आकर रविंद्र कुमार ने उसे गोपनीय दस्तावेज भेजने शुरू कर दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular