Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeEducationएमपी में पैरामेडिकल स्टाफ की बंपर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी यह रहेगी चयन...

एमपी में पैरामेडिकल स्टाफ की बंपर भर्ती, नोटिफिकेशन जारी यह रहेगी चयन प्रक्रिया

पैरामेडिकल में नौकरी चाहने वाले अभ्यर्थी चिकित्सा क्षेत्र में अवसर की तलाश कर रहे हैं, वे इस भर्ती में फॉर्म भर सकते हैं। किस पद के लिए कितनी रिक्तियां निकली हैं? यह जानकारी आप नीचे टेबल से देख सकते हैं।

भोपाल मध्य प्रदेश: प्रदेश के जो छात्र चिकित्सा क्षेत्र में नौकरी का इंतज़ार कर रहे हैं उनके लिए यह खबर बहुत काम की हो सकती है।  मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) भोपाल ने पैरामेडिकल संवर्ग फिजियोथेरेपिस्ट, काउंसलर, फार्मासिस्ट ग्रेड-2, नेत्र सहायक और ओटी टेक्नीशियन भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। हालांकि 28 जुलाई 2025 से शुरू होंगे। जिसमें आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 अगस्त 2025 है। फॉर्म में 16 अगस्त 2025 तक सुधार किया जा सकेगा।

विभिन्न पदों पर आवेदन के लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है। फिजियोथेरेपिस्ट के लिए अभ्यर्थियों के पास फिजियोथेरेपिस्ट बीपीटी की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही एमपी सीओ मेडिकल साइंस में रजिस्ट्रेशन होना भी जरूरी है। काउंसलर के लिए सोशल वर्कर MSW/PG डिप्लोमा काउंसलिंग और फैसिलिटी थेरेपी (PGDCFT) में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए। फार्मासिस्ट ग्रेड II पद पर 10+2 पीसीबी स्ट्रीम/सब्जेक्ट के साथ फार्मेसी की डिग्री के साथ होनी चाहिए। वहीं एमपी फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी होना चाहिए। योग्यता संबंधित जानकारी आप विस्तृत रूप से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।

जो अभ्यर्थी चिकित्सा क्षेत्र में अफसर की तलाश कर रहे हैं, वे इस भर्ती में फॉर्म भर सकते हैं। किस पद के लिए कितनी रिक्तियां निकली हैं? यह जानकारी आप नीचे टेबल से देख सकते हैं।

पद का नामवैकेंसी
फिजियोथेरेपिस्ट41
काउंसलर10
फार्मासिस्ट ग्रेड II313
नेत्र सहायक100
ओटी टेक्नीशियन288
कुल752

ऐसे करे आवेदन – 

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mponline.gov.in पर जाएं।
  • अब लॉगइन करने के लिए रजिस्ट्रेशन करें।
  • मांगी गई डिटेल्स भर दें। फिर संबंधित भर्ती में आगे फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करें।
  • शैक्षिक योग्यता संबंधित पूरी डिटेल्स भर दें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स सही साइज में अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकाल लें।

अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष तक होनी चाहिए। एज लिमिट की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी। वहीं ऊपरी आयुसीमा में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। चयन के लिए सत्ताईस सितंबर को लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। आवेदन करने के लिए सामान्य/अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों को 560 रुपये, ओबीसी/एसटी/एसटी उम्मीदवारों को 310 रुपये एप्लीकेशन फीस देनी होगी। 

Gajendra Ingle
Gajendra Inglehttp://theinglespost.com
The author is founder Editor of this news portal. He has long experience of journalism. He has deep expertise on political and social issues.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular