Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeBig Newsएमपी में इसी सत्र से खुले 3 नए मेडिकल कॉलेज, 150 सीटें...

एमपी में इसी सत्र से खुले 3 नए मेडिकल कॉलेज, 150 सीटें बढ़ीं

जिन छात्रों ने डॉक्टर बनने का सपना देखकर इस साल NEET2024 की परीक्षा दी है और वह यदि मध्यप्रदेश हैं तो उनके लिए यह खबर बहुत बड़ी खुशखबरी हो सकती है। क्योंकि अब मध्यप्रदेश में प्रवेश की संभावनाएं बढ़ जाएंगे उसका कारण यह है कि मध्य प्रदेश में ही 3 नए मेडिकल कॉलेज में 50/50 सीटों पर। प्रवेश इसी साल से मिलेगा तो कुल मिलाकर मध्यप्रदेश में एमबीबीएस की सरकारी कोटे।की सीट ही अब 2425 हो जाएंगी।

इस मामले में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ॰ मोहन यादव का कहना है कि मध्यप्रदेश के लिए यह गौरव की बात है कि एक साथ 3 सरकारी मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। हमारा प्रयास यह है हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज हो। कुछ जिलों में वहां पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारी है। चुनाव के दौरान भर्ती प्रक्रिया पूरी कर विशेष प्रयास किए गए हैं। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेंद्र शुक्ला का कहना है कि अगले सत्र में सिंगरौली और श्योपोर कॉलेज के लिए भी नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद अनुमति ले ली जाएगी और पूरी संभावना है कि यह दो। मेडिकल कॉलेज भी अगले सत्र 2025 से छात्रों के प्रवेश के लिए शुरू हो जाएंगे।

आपको बता दें कि अभी तक मध्यप्रदेश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की संख्या बहुत कम है और यह नए कॉलेज मिलकर भी लगभग 18 मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे। इसके बाद भी डॉक्टर बनने की चाह रखने वाले ज्यादातर विद्यार्थियों को एमबीबीएस करने के लिए प्रदेश से बाहर के मेडिकल कॉलेज में या विदेश में एमबीबीएस करने जाना पड़ता है। जैसे जैसे मध्यप्रदेश में सरकारी कॉलेजों की संख्या बढ़ती जा रही है वैसे ही यहाँ के गरीब परिवार के छात्रों का डॉक्टर बनने का रास्ता भी आसान होता जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular