Wednesday, May 13, 2026
37.1 C
Delhi
Wednesday, May 13, 2026
HomeMadhya Pradeshएम पी में एक बार फिर आफत बनकर बरसेगा मानसून, इन क्षेत्रों...

एम पी में एक बार फिर आफत बनकर बरसेगा मानसून, इन क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बरसेंगे बादल

भोपाल मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में बारिश एक बार फिर अपना विनाशकारी रूप दिखाने जा रही है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में एक बार फिर भारी वर्षा का सिस्टम बन रहा है। बार-बार बदल रही हवाओं की दिशा की वजह से प्रदेश के इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर, भोपाल और उज्जैन संभाग में गरज-चमक के साथ वर्षा हो रही है। वहीं, नर्मदापुरम और इंदौर में अच्छी वर्षा हुई। इंदौर में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से 400 मीटर तक दृश्यता रह गई थी। यह स्थिति एक-दो दिन और रह सकती है।

बादलों की वजह से कई संभागों में दिन के तापमान में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा है। भोपाल में सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश के कई संभागों में अगले चौबीस घंटों के दौरान वर्षा होने के आसार हैं। इनमें कटनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, अनूपपुर, डिंडौरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular