Friday, April 17, 2026
34.1 C
Delhi
Friday, April 17, 2026
HomeBig Newsउन्माद फैलाने वाली पोस्ट पर लाइक करने वाले हो जाएं सावधान, होगी...

उन्माद फैलाने वाली पोस्ट पर लाइक करने वाले हो जाएं सावधान, होगी यह कार्रवाही

कोई भी व्यक्ति धार्मिक सामाजिक या जातिगत भावना भड़काने वाली पोस्ट नहीं करेगा। हिंसा फैलाने वाले फोटो ओ वीडियो शेयर करना भी प्रतिबंधित रहेगा। आपत्तिजनक पोस्ट को लाइक अवश्य करने वालों पर भी केस दर्ज किया जाएगा।

भोपाल मध्य प्रदेश: भारत पाक के बीच बढ़ते तनाव के साथ-साथ शासन प्रशासन के लिए एक और मुश्किल बढ़ी है वह है सोशल। मीडिया पर प्रसारित होने वाली गलत और भ्रामक पोस्ट की और यह गलत और भ्रामक पोस्ट तेजी से वायरल होती है और साथ में आम जनमानस के बीच में गलत जानकारियां पहुंचाकर उन्हें गुमराह करती है।ऐसे सोशल मीडिया पोस्ट करने वालों साथ-साथ इन पर टिप्पणी या इनको लाइक करने वालों पर भी अब सख्ती होने वाली है। इसलिए जो लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं वह लोग थोड़े सावधान हो जाएं वरना उनका एक लाइक उनको खतरे में डाल सकता है।

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने यह आपत्तिजनक कमेंट करने पर अब एफआईआर दर्ज होगी। इस तरह की पोस्ट को शेयर करने लाइक करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। यह ऑर्डर भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनायक चारी मिश्र ने जारी किया है। उन्होंने साफ कहा है कि देश के मौजूदा संवेदनशील हालात को देखते हुए ऐसी शक्ति की जाना जरूरी है। जिस तरह से देश में तनाव की स्थिति है और कई सोशल मीडिया हैंडल गलत जानकारी देकर लोगो को गुमराह कर रहे हैं।उनके ऊपर शक्ति की जान जरूरी है।

जारी गाइडलाइन में बताया गया है कि कोई भी व्यक्ति धार्मिक सामाजिक या जातिगत भावना भड़काने वाली पोस्ट नहीं करेगा। हिंसा फैलाने वाले फोटो ओ वीडियो शेयर करना भी प्रतिबंधित रहेगा। आपत्तिजनक पोस्ट को लाइक अवश्य करने वालों पर भी केस दर्ज किया जाएगा। साइबर कैफे में आने वालों को पहचान पत्र दिखाना होगा। बिना पहचान पत्र के कोई व्यक्ति साइबर सेवा नहीं उपयोग कर पाएगा। कोई भी धरना रैली जुलूस पुतला दहन बिना अनुमति के नहीं किया जाएगा। धार्मिक भावनाएं भडकाने वाले भाषणों पर सख्त रोक रहेगी। आयोजनकर्ताओं को सभी शर्तों का पालन करना होगा। किसी भी प्रकार के हथियार विस्फोटक।यह जन सुरक्षा के लिए खतरा बन सके वाली सामग्री रखना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र बिक्रम सिंह ने सोशल मीडिया पर सभी तरह की भ्रामक या अपुष्ट पोस्ट वीडियो रील फाइल्स पोस्ट करने पर प्रतिबंध लगा। दिया गया है यदि कोई भी व्यक्ति या संस्था सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अफवाह फैलाने वाली सामग्री पोस्ट या फावर्ड करेगा। तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आज के समय में सोशल मीडिया का विस्तृत प्रभाव होता है।कोई भी डाली गई पोस्ट।यह वीडियो तुरंत वायरल होकर लाखों लोगों तक पहुंचाता है और उनके मन में भ्रामक स्थिति उत्पन्न कर देता है। देश में चल रही तनाव की स्थिति के बीच आम लोगों को ऐसी पोस्ट वायरल करने से बचना चाहिए। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular