Saturday, April 18, 2026
30.1 C
Delhi
Saturday, April 18, 2026
HomeBig Newsइंदौर के रिग रोड चौराहे पर बसों की लाइन से रोज शाम...

इंदौर के रिग रोड चौराहे पर बसों की लाइन से रोज शाम को लगता है जाम, लोगो को करना पड़ रहा है परेशानी का सामना , जिम्मेदार कोन ?

रिंग रोड पर तीन इमली से लेकर पिपल्याहाना चौराहे तक लंबी दूरी की बसों ने कब्जा जमा रखा है। सुबह से शाम तक बसें सड़क पर ही खड़ी रहती हैं। किसके कारण जाम लग जाता है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कुछ दिनों पहले यातायात विभाग ने कुछ बसों पर कार्रवाई भी की थी, लेकिन बस संचालकों ने दोबारा बसें खड़ी करनी शुरू कर दिया है।इन बसों के कारण सुबह-शाम पिक अवर में जाम की स्थिति बन जाती है। रिंग रोड पर तीन इमली से पिपल्याहाना चौराहे तक दर्जनों बसों ने रिंग रोड को ही पार्किंग बना लिया है। कई ट्रैवल्स की बसें यहां सुबह से शाम तक खड़ी रहती है।कई बार डिवाइडर कट पर यह लंबी बसें टर्न लेती हैं, जिसके चलते सड़क पर वाहनों की रेलमपेल लग जाती है। सहायक पुलिस आयुक्त यातायात हिंदू सिंह मुवेल ने बताया कि रिंग रोड पर खड़ी रहने वाली बसों के खिलाफ कुछ दिन पहले ही कार्रवाई की गई थी। तत्काल टीम को भेजकर ऐसी बसों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।

10 बसों पर कार्रवाई, बसों में हो रही ओवर लोडिंग-

स्कूली सहित लोक परिवहन वाहनों की आरटीओ द्वारा विशेष चेकिंग की जा रही है। इसमें वाहन की गति, स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज जांचे जा रहे हैं। आरटीओ ने शुक्रवार को यात्रियों से अधिक किराया लेने, परमिट शर्तों का उल्लंघन करने और ओवर लोडिंग करने वाली 10 बसों पर कार्रवाई कीइसके अलावा एक बस जो कि पांढुर्णा से पीथमपुर बिना परमिट और बिना फिटनेस के संचालित हो रही थी, को जब्त किया गया। वाहन संचालक से एक लाख 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही एक स्कूल वैन को भी दस्तावेज नहीं होने पर जब्त किया गया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular